मंत्री कपिल देव ने किया शहीदों के परिजनों को सम्मानित

Share :

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, राष्ट्रहित में कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों और काँवड़ सेवा शिविर संचालकों का सम्मान करते हुए देश की एकता और अखण्डता की रक्षा करने का संकल्प दोहराया।*

15 अगस्त को भारत ने अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। यह देश के नाम उनका लगातार 11वां संबोधन था और लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद उनका पहला संबोधन। देश भर में तिरंगा फहराया गया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में नामित नगर विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नुमाईश मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया और कहा कि हमें अमर बलिदानियों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा करनी चाहिए। मंत्री कपिल देव ने अमर बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए इन वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान हम सब के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस कार्यक्रम में पहली बार राष्ट्र की सेवा में समर्पित भाव से कार्यशील सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, संगठनों के पदाधिकारियों और काँवड सेवा शिविर संचालकों का अभिनंदन किया गया। मंत्री कपिल देव ने इन सभी समाजसेवियों का सम्मान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि समाज और राष्ट्र की सेवा के साथ-साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर नई मंडी, श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर, किडजी स्कूल जानसठ रोड, मीडिया सेंटर आदि कई स्थानों पर ध्वजारोहण कर देश की एकता, अखण्डता और संप्रभुता की रक्षा करने के संकल्प को दोहराया। साथ ही, उन्होंने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा महावीर चौक पर निर्मित इनफिनिटी फव्वारे का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, विजेंद्र पाल, डॉ0 सुभाष चंद शर्मा, सरदार सुखदर्शन बेदी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, उमेश मलिक, अशोक कंसल, गौरव स्वरूप, रोहिल वाल्मीकि, पंकज माहेश्वरी, कपिल त्यागी, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, विशाल गर्ग, श्रीमोहन तायल, यशवीर सिंह, संजय मित्तल, नवनीत गुप्ता, सागर वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई