जिला सहकारी बैंक की सराहनीय पहल-उत्कृष्ट कार्यो के लिये सम्मान समारोह का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय परिणामों से गदगद जिला सहकारी बैंक लि0 मुजफ्फरनगर की प्रबन्ध कमेटी ने बैंक चेयरमैन ठा0 रामनाथ सिंह की अगुवाई मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओ के प्रबन्धको व समस्त कर्मचारियों को सम्मानित किया।
शनिवार बैंक मुख्यालय कोर्ट रोड पर आयोजित समारोह मे निक्षेप संचय, कासा अनुपात, विविधीकरण तथा केसीसी योजनाओ मे सर्वाधिक ऋण वितरण एवं वसूली, ग्राहक सेवा एवं शिकायत निवारण, डिजिटल सेवाओ के विस्तार तथा सहकार से समृद्धि योजना श्रेणियों में सर्वोत्क्रष्ट परिणाम देने वाले शाखा प्रबन्धको व उनके समस्त कर्मचारियो का उत्साह वर्धन करते हुए मोमेन्टो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रबन्धकों में नीरज शर्मा-शाखा नई मंडी, सुनील गौतम-शाखा चौसाना, नौबहार सिंह-शाखा नगला पिथौरा, चन्द्र प्रकाश गुप्ता-शाखा मन्दौड, कैलाश गौतम-शाखा निरमाना, कृष्ण कुमार-शाखा कैराना, दुश्यन्त यादव-शाखा बरला, गौरव शर्मा-शाखा रामराज, नन्द किशोर-शाखा गढी पुख्ता, अजय कुमार-शाखा शाहपुर, सिद्धार्थ गौतम-शाखा कांधला, अनुज कुमार-शाखा कैडी बाबरी, शिवपूजन-शाखा रोहाना, बबीता सैनी–शाखा प्रेमपुरी, राकेश प्रसाद-शाखा शामली, सुधीर कुमार-शाखा जानसठ, राजकुमार सिंह-शाखा बुढाना, कुलदीप सैनी-शाखा फुगाना, आशीष कुमार-शाखा झिंझाना तथा केपी पाण्डे शाखा-थानाभवन शामिल रहें।
इसके अलावा यशवीर सिंह को लाइफ टाइम एचीवमेन्ट अवार्ड, निधि, नवीन अग्रवाल व चन्द्रशेखर को आउट स्टैंडिंग परफारमेन्स तथा संदीप श्रीवास्तव और विकास आर्य को स्किल एन्हेंसमेन्ट कैटेगरी मे अवार्ड दिया गया। इस अवसर पर बैक संचालक श्री अमित चौधरी (ब्लाक प्रमुख), राजू अहलावत, ठा0 सोमबीर सिंह तथा ब्रिजेन्द्र सिंह मलिक उपस्थित रहे और उन्होने सभी कर्मचारियो शुभकामनाए देते हुए उत्कृष्ट कार्यो हेतु पुरस्कृत होने वाले कर्मचारियो से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
बैंक चेयरमैन ठा0 रामनाथ सिंह ने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियो का सम्मान किया जाना आवश्यक है ताकि बैंक कर्मचारियो के मध्य एक सकारात्मक संदेश दिया जा सके। उन्होने कहा कि बैंक कर्मचारियो को किसान हितो का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योकि जिला सहकारी बैंक की उन्नति में ग्रामीण अंचल के ग्राहकों और सीमान्त किसानों का सदा से महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। ठा0 रामनाथ सिंह ने आगे कहा कि बैंक नवाचार एवं आधुनिकीकरण मे प्रदेश स्तर पर अग्रणी स्थान पर है जिसका पूरा श्रेय बैंक कर्मचारियों की मेहनत और ग्राहको के सहयोग को जाता है। अन्त मे बैंक सचिव/मुख्यकार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार द्वारा बैंक सभापति उपस्थित संचालकों तथा सभी कर्मचारियो को धन्यवाद देते हुए समारोह समापन की घोषणा की गई।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal