हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री विपिन चौधरी एवं राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी ने पथरी थानाध्यक्ष नियुक्त किए गए रविंद्र चौधरी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विपिन चौधरी एवं राकेश चौधरी ने कहा कि रविंद्र चौधरी व्यवहार कुशल एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं और हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता देते हैं। उनकी कार्यशैली में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका त्वरित समाधान करना प्रमुख रूप से शामिल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रविंद्र चौधरी अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व से पथरी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करेंगे तथा जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाएंगे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस






