कमर्शियल गैस सिलेंडर एलपीजी की कीमतों में की गई भारी बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर एलपीजी की कीमतों में की गई भारी बढ़ोतरी को वापस लेने को लेकर देश के प्रधानमंत्री के नाम कचहरी पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) की 900-1000 तक एकमुश्त मूल्यवृद्धि ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है यह वृद्धि हमारे ऑपरेटिंग कोस्ट (लागत) को 40% अधिक बढ़ा रही है जिसे सहन करना छोटे व्यापारियों के लिए असंभव है‌ इस महंगाई के कारण छोटे होटल और चाय नाश्ते की दुकाने बंद होने के कगार पर है जिससे बेरोजगारी का संकट बढ़ रहा है लागत बढ़ने से अंतत ग्राहकों पर बोझ पड़ रहा है जिससे व्यापार में भारी गिरावट आई है। 4 करोड़ से अधिक इस प्रकार के छोटे व्यापारी बेहद परेशान है तथा आम जनता को इस महंगाई का सामना करना पड़ रहा है हम यह भी जानते हैं कि विश्व बाजार में गैस संकट होने के कारण रेट बढ़ाना आपकी मजबूरी है। छोटे व्यापारियों को राहत देने का कार्य भी समय की मांग है, अन्यथा देश में बड़े पैमाने पर बेरोजगारी फैल जाएगी‌ संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई हालिया अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए, गैस की कीमतों को स्थिर रखने हेतु सुदृढ़ नीति बनाई जाए, होटल और खाद उद्योगों के लिए गैस पर सब्सिडी या जीएसटी मे राहत प्रदान की जाए।
इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, संजय मित्तल, अशोक बाटला, प्रमोद मित्तल, सुनील सिंघल मावे वाले, राहुल वर्मा, विश्वदीप गोयल बिट्टू, महेश चौहान, सुभाष चौहान, विजेंद्र गोयल, स्वराज वर्मा, नीरज बंसल, निशंक जैन, गोपाल मित्तल, प्रमोद त्यागी, श्याम सिंह सैनी, राजकुमार रहेजा, अखिल सिंघल, संजय गोयल, सचिन त्यागी, प्रमोद टॉक, दिनेश बंसल, सतनाम हंसपाल सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal