हरिद्वार (रिपोर्टर)। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (बीएसआई) शाखा, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में एस.सी/एस.टी फेडरेशन कार्यालय, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल हॉल, सेक्टर 5 B, भेल रानीपुर में एक भव्य कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य भंते करुणा सागर जी द्वारा बुद्ध वंदना से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समता सैनिक दल के राष्ट्रीय सचेतक अशोक सागर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पी.पी. सिंह अशोक बौद्ध (प्रदेश अध्यक्ष, SSD उत्तर प्रदेश), राकेश मोहन भारती (प्रदेश महामंत्री, बीएसआई उत्तर प्रदेश), रिषा गौतम (महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष, बीएसआई उत्तर प्रदेश), मलखान सिंह यादव, गुरविंदर सिंह (कमांडर, SSD दिल्ली), विनोद कुमार (महाप्रबंधक, एकम्स प्रा. लि.) तथा सजीवन बौद्ध (प्रदेश अध्यक्ष, बीएसआई उत्तराखंड) शामिल रहे।
सभी अतिथियों का स्वागत बीएसआई की हरिद्वार जिला टीम द्वारा पंचशील पटका, फूलमाला एवं गुलदस्ता भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज से आए प्रतिभागियों का स्वागत जिलाध्यक्ष अमित कुमार बौद्ध, महासचिव सियाराम बौद्ध, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार बौद्ध एवं रोहित बौद्ध द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि अशोक सागर जी ने अपने संबोधन में संगठन की एकता और बाबा साहेब के विचारों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में समानता, सम्मान और संगठन की मजबूती अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने समता सैनिक दल के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक घर से एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार होना चाहिए।
पी.पी. सिंह अशोक बौद्ध ने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का निजीकरण बढ़ रहा है, ऐसे में समाज को अपने बच्चों को शिक्षित करने और शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।
राकेश मोहन भारती ने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा लिखित ‘बुद्ध और उनके धम्म’ पढ़ने तथा बौद्ध स्थलों के भ्रमण का आह्वान किया, जिससे मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंच सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय शिक्षक राम सजीवन बौद्ध (प्रदेश अध्यक्ष, बीएसआई गढ़वाल मंडल) ने की। उन्होंने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बौद्ध धम्म के प्रसार को भारत की पहचान बताया और इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए, जिनमें डॉ. समय सिंह बौद्ध, एड. रविंद्र गौतम, डॉ. संजय कुमार, डॉ. राजकुमार गौतम, प्रधानाचार्य फूलसिंह, मास्टर टिकेश कुमार, नरेश बौद्ध, बिट्टू कुमार, विकास नागयान, दीपक कुमार, अतुल बौद्ध, राजकमल बौद्ध, अरुण कुमार, ऋषिपाल बौद्ध, परितोष कुमार, प्रतीक गहराना, प्रदीप कुमार बौद्ध, बिजेंद्र सिंह बौद्ध, चंद किरण, रूपचंद आजाद, प्रताप सिंह, ओम प्रकाश, जॉनी अंबेडकर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

यूथ कांग्रेस ने की प्रवक्ता परीक्षा की तारीख बदलने की मांग
हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूथ कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव की मांग की। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोग को ज्ञापन भी दिया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने आयोग से परीक्षा तिथियों में बदलाव






