स्मार्ट मीटर के विरोध में आप ने किया विरोध प्रदर्शन, जलाई प्रतियां

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तमाम प्रयासों के बावजूद प्रदेश में लगे स्मार्ट मीटर से विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान होता दिखाई नहीं दे रहा। ऐसे हालातो के बीच रविवार को जनपद में लगाए गए स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर माहवीर चौक पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविन्द बालियान के नेतृत्व में महावीर चौक पर पहुंचे उक्त कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतियां भी जलाई।
महावीर चौक पर विरोध प्रदर्शन के दौरान आप जिला अध्यक्ष अरविन्द बालियान ने बताया कि सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है। सरकार के तमाम दामों के बावजूद प्रीपेड स्मार्ट मीटर के बिल उपभोग से कई गुना अधिक आ रहे हैं। वहीं उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा करने के बावजूद घरेलू बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। महंगी बिजली की मार प्रत्येक उपभोक्ता झेलने को मजबूर है। सरकार और बिजली कंपनियां मिलकर भोली भाली जनता को लूटने में लगी है। उन्होंने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को उखाड़ फेंकने की जरूरत पर बल देते हुए इसे बदले जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में जिला महासचिव अजय चौधरी, सदर विधानसभा अध्यक्ष शिवा सिंघल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर, संजीव मान, अजय बरवाला, पूर्व जिला महासचिव तसव्वुर हुसैन, शहजाद, इसरार, कार्तिक, शाहना परवीन आदि उपस्थित रहे।

फोटो जर्नलिस्ट ‘भूषण भास्कर’ को नारद सम्मान, अटल सभागार में हुआ भव्य समारोह

मुजफ्फरनगर/मेरठ (रिपोर्टर)। डिजिटल मीडिया के इस दौर में नैरेटिव सेट करना चलन बना हुआ है। आज युद्ध में भी नैरेटिव के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। कई मामलों में तो गलत नैरेटिव युद्ध से भी खतरनाक हो जाता है। यह बात विश्व संवाद केन्द्र, मेरठ द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में

खालापार में आग के गोले में तब्दील हुआ ट्रांसफार्मर, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दिल्ली एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में मौसम के बदले मिजाज के बीच गर्मी और ओवरलोड के कारण लोगों का बुरा हाल है। ऐसे हालातो के बीच रविवार को शहर के खालापार क्षेत्र में एक बडे ट्रांसफार्मर में भयंकर आग लग गई। यह ट्रांसफार्मर घनी आबादी के बीच रखा हुआ था। जिस

शुकतीर्थ में रामकथा के दूसरे दिन साधु चरित्र की महिमा का भावपूर्ण निरूपण

शुकतीर्थ (रिपोर्टर)। पवित्र तीर्थनगरी शुकतीर्थ में चल रही नवदिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा व्यास मोरारी बापू ने साधु-संतों के चरित्र, उनके मर्म और आध्यात्मिक ऊँचाई का अत्यंत मार्मिक एवं गूढ़ वर्णन किया। पूरे प्रवचन में साधु जीवन की निष्कपटता, स्वतंत्रता और ज्ञानमय स्वरूप केंद्र में रहा, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा के

दुकान में चोरी के आरोपित को पथरी पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार (हरिद्वार)। दिनारपुर दुकान में हुयी चोरी का खुलासा करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 7 हजार रूपए नकद व बुलेरो पिकअप बरामद की गयी है। बीती 1 मई को दिनारपुर निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दुकान में चोरी कर लिए जाने

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने जर्जर यूनिपोल हटाने की उठाई मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला प्रशासन और नगर निगम से जर्जर यूनिपोल हटाने की मांग की है। सुनील सेठी ने कहा कि शहर में और हाईवें पर लगे अधिकांश यूनिपोल जर्जर हालत में हैं, जो आंधी तूफान आने की स्थिति में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। सुनील सेठी

देहरादून में 24 मई को आयोजित होगा एएमए का स्थापना दिवस समारोह-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए का 38वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 24 मई को देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इएमए कैम्पस बालाजी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराद में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथी इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को पुरस्कृत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal