मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाले जनपद के टॉपर छात्र वंश सैनी और जिले में 8वें स्थान पर रहे मेधावी छात्र अंशु सिंघल को शनिवार में कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति ने सम्मानित किया। ाांसी रानी के निकट स्थित कॉलेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में जिले के टॉपर छात्र वंश सैनी और अंशु सिंघल को कॉलेज प्रबंधन ने एक मेडल, 11वीं कक्षा का पूरा कोर्स देने के साथ अपनी ओर से हर संभव मदद किए जाने की घोषणा की। इस दौरान दोनों मेधावी छात्रों के परिजनों को मंच पर बुलाकर उनका उत्साहवर्धन करते हुए इस सफलता पर बधाई दी।

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा बीते बुधवार में यूपी बोर्ड वर्ष-2026 कक्षा 10वीं व 12वीं के नतीजे घोषित हुए थे, जिसमें यूपी बोर्ड 12वीं में कुल 80.38% छात्र-छात्राओं में 75.04% छात्र और 86.32% छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। वहीं यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के कुल पास प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया था, जो मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है। इन्हीं यूपी बोर्ड 10वीं के घोषित परिणामों में मुजफ्फरनगर जनपद के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस बार मुजफ्फरनगर के झांसी रानी के निकट स्थित कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्र वंश सैनी ने 600 अंकों में से 581 अंक और अंशु सिंघल ने 553 अंकों के साथ टॉप टेन सूची में नाम दर्ज कराने में सफलता हासिल की। जनपद के टॉपर छात्र वंश सैनी ने 96.83% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं अंशु सिंघल ने 92.17% अंक प्राप्त किए, जो जिले की मजबूत शैक्षणिक स्थिति को दर्शाता है। विद्यालय के अन्य बच्चों का भी परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा। छात्र वंश सैनी यूपी बोर्ड की प्रदेश की मेरिट में भी 19वां स्थान पर है। सभी बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है।

शनिवार को कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में विद्यालय के छात्र वंश सैनी को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने और अंशु सिंघल को भी टॉपर सूची में स्थान बनाने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से कार्यक्रम में कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष शिवचरण गर्ग, शंकर स्वरूप बंसल, प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल, मंत्री सतीश गर्ग, कोषाध्यक्ष अमित गर्ग, उप मंत्री अंशुल भूषण, जनार्दन स्वरूप, वैभव मित्तल, नवीन ठेकेदार, विपिन सिंघल, अनुराग, राघव, वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द भारद्वाज, शरद गोयल, विनोद पाराशर, रोबिन सिंघल के अलावा शिक्षक कर्मी एवं बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में






