मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

Share :

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने भाग लिया। “जलवायु परिवर्तन एवं हीटवेव का मजदूरों के जीवन पर प्रभाव” पर जागरूकता हेतू 6 राज्यों में आज एक संयुक्त अभियान की शुरुआत की गई।
यूनियन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता कमर इंतखाब ने बताया कि मुज़फ्फरनगर में मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम एवं समान वेतन, तथा श्रम कानूनों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है एवं उन्हें श्रमिक कार्ड पंजीकरण, ई-श्रम एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ रहे है। उन्होंने कहा, जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ती गर्मी, बाढ़ एवं सूखे जैसे संकटों का सबसे अधिक प्रभाव श्रमिकों की आजीविका पर पड़ता है। अतः आज मजदूरों को संगठित करने, उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने तथा नीति-निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मलिक ने कहा कि आज असंगठित मजदूरों में नेतृत्व क्षमता विकसित हो रही है, जिससे वे स्वयं विभिन्न विभागों में जाकर अपने कार्य संपन्न करा रहे हैं। सम्मेलन के दौरान मजदूरों ने अपने अनुभव साझा किए। अमीरनगर की लक्ष्म ने बताया कि अत्यधिक गर्मी में काम करना दिन-प्रतिदिन जानलेवा होता जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में मजदूरों द्वारा जिलाधिकारी के नाम एक सामूहिक मांगपत्र तैयार किया, जिसमें प्रमुख मांगों में
भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सभी बाहरी श्रम कार्यों (निर्माण आदि) पर अस्थायी रोक लगाई जाए। सभी कार्यस्थलों पर स्वच्छ पेयजल, छाया (शेड) एवं प्राथमिक उपचार की अनिवार्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, नियमित विश्राम (Rest Break) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लू से प्रभावित मजदूरों के लिए सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त एवं प्राथमिकता के आधार पर इलाज उपलब्ध कराया जाए। हीटवेव के कारण मृत्यु या गंभीर रूप से प्रभावित मजदूरों को कम से कम ₹5 लाख का मुआवजा दिया जाए। श्रम विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी नियोक्ता हीटवेव सुरक्षा मानकों का पालन करें। मनरेगा एवं अन्य सरकारी योजनाओं में कार्य समय को बदलकर सुबह और शाम के समय कार्य कराया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाकर मजदूरों को लू से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए।
सम्मेलन में विभिन्न मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के समेत यूनियन कार्यकर्ता, रेशमा, कविता, साहिल, गीता, लक्ष्मी, दीपा, मीनाक्षी, निशु, राखी, अनु आदि रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal