मेला अधिकारी से मिले राष्ट्रीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चौधरी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कुंभ मेला अधिकारी सोनिका सिंह से भेट कर कुंभ मेले को भव्य और दिव्य रूप से आयोजित करने पर चर्चा की और सुझाव दिए। संजीव चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सानिध्य और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में होने वाले आगामी कुंभ मेले को पूरी दुनिया में उत्सकुता है। दुनिया भर के श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए तत्पर हैं। कुंभ मेले के आयोजन की गंभीरता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री स्वयं कुंभ मेला कार्याे को देख रहे हैं और पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल कुंभ मेले के आयोजन में कुंभ मेला प्रशासन का पूरा सहयोग करेगा। देश में चार स्थानों पर कुंभ मेले का आयोजन होता है। लेकिन इनमें हरिद्वार का महत्व सबसे अलग हे। देश दुनिया के करोड़ों श्रद्धालु कुंभ मेला स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे तो यह हरिद्वार ही नहीं अपितु पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का पल होगा। मेला अधिकारी सोनिका सिंह ने कहा कि सभी को साथ लेकर कुंभ को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। संत समाज, व्यापारी, शहरवासी और श्रद्धालु सब के हितों को ध्यान में रख कर कुंभ मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार और मेला प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं एक एक काम को देख रहे है और पल पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस

स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के लिए मुजफ्फरनगर में स्नातक के लिए 45.46 और शिक्षक में 65.49 प्रतिशत मतदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में मेरठ खंड (स्नातक एवं शिक्षक) विधान परिषद सीटों के लिए 13 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 56 बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। डीएवी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपाइयों और भाजपाइयों के बीच हुई झड़प को छोड़कर पूरे जिले में शांति बनी रही। स्नातक सीट के लिए जिले में

गंगा की निर्मलता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य: अविनाश भदोरिया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया के नेतृत्व में गोविंदपुरी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अविनाश भदोरिया ने कहा कि

एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के निदेशक मंडल में अपनी नियुक्ति पर, श्री एम. श्रीधर (57 वर्ष) ने निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, श्रीधर कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे।

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने की दीवाली बोनस का जल्द भुगतान करने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल के श्रमिक संगठन हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों को मिलने वाले दीवाली बोनस एवं समस्याओ पर चर्चा करने के साथ प्रबंधन द्वारा ज्वाइंट कमेटी की ऑनलाइन बैठक करने का विरोध करते हुए पूर्व की भांति ऑफलाइन बैठक बुलाने की मांग की गयी है। बैठक के दौरान कई भेल

मदरसों में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने का किया स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने मदरसो में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को समान शैक्षिक व्यवस्था में लाने के उद्देश्य से स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal