पुलिस विभाग में ‘विक्टिम एडवोकेट’ की नियुक्ति होनी चाहिए-अशोक बालियान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट के चेयरमैन अशोक बालियान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखते हुए कहा है कि प्रदेश में सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति और अपराध नियंत्रण हेतु उठाए गए कड़े कदमों से कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है, जिसके परिणाम स्वरूप जनता के बीच सुरक्षा का भाव बढ़ा है। और आपकी सरकार द्वारा उठाए गए कड़े कदमों से सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। लेकिन “अपराधियों में भय सजा की कठोरता से अधिक इस बात का होना चाहिए कि उनका पकड़ा जाना और सजा पाना निश्चित है।“ अमेरिका की तर्ज पर, जहाँ पीड़ितों को कानूनी सहायता और न्याय दिलाने के लिए प्रशिक्षित पेशेवर ‘विक्टिम एडवोकेट’ होते हैं, उत्तरप्रदेश में भी पुलिस विभाग के भीतर ऐसे पदों का सृजन अनिवार्य है। इसी दिशा में सुधार के लिए मेरा सुझाव है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में एक विशेष ‘विक्टिम एडवोकेट’ (Victim Advocate) कैडर बनाया जाना चाहिए।
इस पहल के मुख्य बिंदु:
1. पेशेवर विधिक सहयोग: अक्सर देखा जाता है कि कानूनी पेचीदगियों और डर के कारण पीड़ित गवाही से मुकर जाते हैं (Hostile Witness)। एक प्रशिक्षित ‘विक्टिम एडवोकेट’ पीड़ित को एफआईआर दर्ज कराने से लेकर अंतिम फैसले तक कानूनी और मानसिक संबल प्रदान करेगा।
2. सजा की दर में वृद्धि: ये एडवोकेट पुलिस और लोक अभियोजक (Public Prosecutor) के बीच एक कड़ी का काम करेंगे, जिससे विवेचना में कोई तकनीकी चूक न रहे और अपराधी कानून की खामियों का लाभ न उठा सकें।
3. पीड़ितों का विश्वास: पुलिस थानों में ही इन विशेषज्ञों की उपस्थिति से आम जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा और वे बिना डरे अपराधी के खिलाफ डटे रहेंगे।
4. जल्द न्याय: यह प्रणाली मुकदमों के त्वरित निस्तारण में सहायक होगी, जिससे समाज में यह संदेश जाएगा कि अपराधी को सजा मिलना निश्चित है।
उन्होंने विश्वास जताया कि यदि उत्तर प्रदेश पुलिस में इस पेशेवर प्रणाली (‘विक्टिम एडवोकेट’) को लागू किया जाता है, तो यह प्रदेश की न्याय प्रणाली के लिए एक क्रांतिकारी कदम होगा और अपराधियों की उस मानसिकता को जड़ से खत्म कर देगा कि वे सजा से बच सकते हैं।

बीएजेएमसी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में श्रीराम कॉलेज ऑटोनोमस का शानदार प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑटोनोमस मुजफ्फरनगर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के स्नातक पाठ्यक्रम बी.ए.जे.एम.सी. द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। घोषित परिणाम के अनुसार अर्नव त्यागी ने 452 अंक (90.4 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुंबुल सिद्दीकी ने 448 अंक (89.6 प्रतिशत)

मां मनसा देवी का आशीर्वाद लेकर कनाडा रवाना होंगी वेटलिफ्टर संगीता राणा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्म की राजधानी एवं विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रतिभाशाली पावर लिफ्टर संगीता राणा ने अपने अदम्य साहस, कठोर परिश्रम और असाधारण प्रदर्शन से एक बार फिर उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैपियनशिप में चार पदक जीतकर ओवरऑल चौंपियन का

हरिद्वार में आईजी निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी धीरेंद्र सिंह ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार आए आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह ने एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ चण्ड़ी चौक, शंकराचार्य चौक, बैरागी कैंप पार्किंग व हरकी पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।

कांवड़ मेले में नगर निगम ने स्थापित की ग्रीन चौकियां चौकियों पर प्लास्टिक के बदले दिए जा रहे कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले के दौरान स्वच्छ एवं हरित कांवड़ यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कांवड़ मार्ग पर चार ग्रीन चौकी स्थापित की हैं। पुल जटवाड़ा, कांवड़ पटरी प्रेमनगर, ऋषिकुल तथा सीसीआर चौक पर स्थापित ग्रीन चौकियों पर तैनात नगर निगम के स्वयंसेवक तैनात श्रद्धालुओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज अद्वैत का जिला सम्मेलन आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज अद्वैत का जिला स्तरीय सम्मेलन वाल्मीकि धर्मशाला घास मंडी ज्वालापुर मे सम्पन्न हुआ। वीर एसके सिसौदिया की अध्यक्षता व वीर परवेज वाल्मीकन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम मे संगठन को गति देने के लिए संगठन में रिक्त पदो पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी। जिसमें वीर अजय सौदाई प्रदेश

जिला कारागार में गंगा कथा का आयोजन तीसरे दिन कथाव्यास ने कराया भीष्म जन्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का श्रवण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार में आयोजित गंगा कथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य कृष्ण शास्त्री ने देवी गंगा के राजा शांतनु से विवाह, वसुओं द्वारा वशिष्ठ ऋषि की नंदिनी गाय चुराने पर मिले श्राप, आठ वसुओं को श्राप से मुक्त करने, देवी गंगा द्वारा सात पुत्रों को जन्म

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई