बीएजेएमसी द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में श्रीराम कॉलेज ऑटोनोमस का शानदार प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज ऑटोनोमस मुजफ्फरनगर के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के स्नातक पाठ्यक्रम बी.ए.जे.एम.सी. द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। घोषित परिणाम के अनुसार अर्नव त्यागी ने 452 अंक (90.4 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुंबुल सिद्दीकी ने 448 अंक (89.6 प्रतिशत) प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि शानू ने 445 अंक (89 प्रतिशत)प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विभाग के सभी विद्यार्थी उच्च श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अर्नव त्यागी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विभाग के शिक्षकों एवं महाविद्यालय के प्रेरणादायी शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने कहा कि विभाग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के साथ-साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों में मीडिया क्षेत्र की गहन समझ विकसित होती है और उन्हें भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।
द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सुंबुल सिद्दीकी ने कहा कि विभाग में शिक्षकों द्वारा नियमित मार्गदर्शन एवं आधुनिक शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल परीक्षा की बेहतर तैयारी कराई जाती है, बल्कि उन्हें मीडिया उद्योग की व्यावहारिक चुनौतियों के लिए भी तैयार किया जाता है।
तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र शानू ने कहा कि विभाग में समय-समय पर आयोजित कार्यशालाएँ, प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया से जुड़ी गतिविधियाँ, वीडियो एडिटिंग, कंटेंट राइटिंग तथा अन्य स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं व्यावसायिक दक्षता को नई दिशा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज ऑटोनोमस की प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम उनकी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक तकनीक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में मीडिया क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
उप-प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल ने कहा कि उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की लगन, नियमित अध्ययन एवं शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि श्रीराम कॉलेज ऑटोनोमस विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर उन्हें मीडिया उद्योग की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश कुशवाहा ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में मीडिया एवं संचार का क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है। बीएजेएमसी पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में प्रभावशाली लेखन, विश्लेषणात्मक सोच, डिजिटल मीडिया, जनसंपर्क, संचार कौशल तथा मीडिया उद्योग की व्यावहारिक समझ विकसित करता है, जिससे उनके लिए रोजगार एवं करियर की व्यापक संभावनाएँ उपलब्ध होती हैं।
इस अवसर पर विभाग की प्रवक्ता कहकशा मिर्ज़ा, शिवानी बर्मन, मयंक वर्मा एवं वितिक मित्तलने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संजय मित्तल की कार्यकारिणी को मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कार्यकारिणी बहाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फ़र्म्स सोसाइटी एंड चिट्स सहारनपुर मंडल के सहायक रजिस्ट्रार के उस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निस प्रभावी कर दिया है जिसने सहायक रजिस्ट्रार ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसोसिएशन के चुनाव से चुनी गई कार्यकारिणी को कालातीत घोषित कर दिया था जिसे एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और कोर्ट

नेपाल पहुंची मुजफ्फरनगर की राहत सामग्री, अस्मिता भंडारी ने जताया आभार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड अभियान’ के तहत एकत्रित राहत सामग्री शुक्रवार को काठमांडू पहुंच गई। युवा भाजपा नेता विकल्प जैन के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर गई टीम ने

मुज़फ्फरनगर के युवा सीधे PM मोदी से साझा करें अपने विचार: MY Bharat VBYLD 2027 में लें हिस्सा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ‘माय भारत’ (MY Bharat) पोर्टल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के ज़रिए ज़िले के युवाओं (15 से 29 वर्ष) को देश की नीतियों में अपनी राय रखने का शानदार मौका दे रहा है। चयनित युवाओं को सीधे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। *भाग लेने

विकास भवन परिसर में निकला करीब डेढ़ मीटर लंबा सांप, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को नगर मुख्यालय के मेरठ रोड स्थित विकास भवन में हड़कंप मच गया जब विकास भवन के बोतल पर करीब डेढ़ मीटर से अधिक लंबाई का सांप दिखाई दिया। विकास भवन में शुक्रवार को सांप निकलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय विकास भवन में दिशा की

यूथ फेस्टिवल के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे : अवेक्षा कपूर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की अधिकारी जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन अभी शुरू हो गया है मुख्य कार्यक्रम भारत मंडप दिल्ली में आयोजित होगा। 30वे इस कार्यक्रम के लिए अनेक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पी०एम० सूर्या पर मुफ्त बिजली योजना के बारे में ग्राम प्रधान व परियोजना अधिकारी यूपी नेडा मुजफ्फरनगर ने ग्राम वासियों को विस्तार में योजना के बारे में जानकारी दी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal