कांवड़ मेले में नगर निगम ने स्थापित की ग्रीन चौकियां चौकियों पर प्लास्टिक के बदले दिए जा रहे कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले के दौरान स्वच्छ एवं हरित कांवड़ यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कांवड़ मार्ग पर चार ग्रीन चौकी स्थापित की हैं। पुल जटवाड़ा, कांवड़ पटरी प्रेमनगर, ऋषिकुल तथा सीसीआर चौक पर स्थापित ग्रीन चौकियों पर तैनात नगर निगम के स्वयंसेवक तैनात श्रद्धालुओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के पर्यावरण, गंगा और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक कर रहे हैं। जो श्रद्धालु प्लास्टिक पॉलीथिन अथवा अन्य सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाए जाते हैं, उनसे वह प्लास्टिक लेकर उसके स्थान पर कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग दिए जा रहे हैं। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि नगर निगम की यह पहल केवल प्लास्टिक बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रीन चौकी पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित की गई हैं। श्रद्धालुओं को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगर निगम ने इस अभियान से जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा है। कृष्णा नगर वार्ड के पार्षद परमिंदर सिंह गिल ने ग्रीन चौकी का निरीक्षण कर नगर निगम की इस अभिनव पहल की सराहना की तथा इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास बताया। इस दौरान उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा, सफाई निरीक्षक अनिल कुमार तथा नगर निगम की टीम उपस्थित रही।

संजय मित्तल की कार्यकारिणी को मिली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कार्यकारिणी बहाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फ़र्म्स सोसाइटी एंड चिट्स सहारनपुर मंडल के सहायक रजिस्ट्रार के उस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निस प्रभावी कर दिया है जिसने सहायक रजिस्ट्रार ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसोसिएशन के चुनाव से चुनी गई कार्यकारिणी को कालातीत घोषित कर दिया था जिसे एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और कोर्ट

नेपाल पहुंची मुजफ्फरनगर की राहत सामग्री, अस्मिता भंडारी ने जताया आभार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड अभियान’ के तहत एकत्रित राहत सामग्री शुक्रवार को काठमांडू पहुंच गई। युवा भाजपा नेता विकल्प जैन के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर गई टीम ने

मुज़फ्फरनगर के युवा सीधे PM मोदी से साझा करें अपने विचार: MY Bharat VBYLD 2027 में लें हिस्सा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। ‘माय भारत’ (MY Bharat) पोर्टल विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) के ज़रिए ज़िले के युवाओं (15 से 29 वर्ष) को देश की नीतियों में अपनी राय रखने का शानदार मौका दे रहा है। चयनित युवाओं को सीधे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। *भाग लेने

विकास भवन परिसर में निकला करीब डेढ़ मीटर लंबा सांप, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को नगर मुख्यालय के मेरठ रोड स्थित विकास भवन में हड़कंप मच गया जब विकास भवन के बोतल पर करीब डेढ़ मीटर से अधिक लंबाई का सांप दिखाई दिया। विकास भवन में शुक्रवार को सांप निकलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय विकास भवन में दिशा की

यूथ फेस्टिवल के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित करेंगे : अवेक्षा कपूर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की अधिकारी जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन अभी शुरू हो गया है मुख्य कार्यक्रम भारत मंडप दिल्ली में आयोजित होगा। 30वे इस कार्यक्रम के लिए अनेक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पी०एम० सूर्या पर मुफ्त बिजली योजना के बारे में ग्राम प्रधान व परियोजना अधिकारी यूपी नेडा मुजफ्फरनगर ने ग्राम वासियों को विस्तार में योजना के बारे में जानकारी दी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal