मुजफ्फरनगर।आज 78वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने अपने निवास पर ध्वजारोहण कर एक संदेश में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली नहीं हो। पिछले कई वर्षों में विभिन्न सरकारों ने अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के नाम पर करोड़ों पेड़ कटवा दिये है,जब तक देश में वृक्षारोपण क्रांति नहीं होगी,तब तक हमें श्वास लेने की स्वतंत्रता नहीं मिलेगी।
किसान चिंतक कमल मित्तल ने मुजफ्फरनगर राजकीय कालेज के मैदान में वृक्षारोपण (सहजन) किया। कमल मित्तल ने आज राजीव गांधी वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर 51 सहजन के पेड़ लगाएं।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






