हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार तृतीय राज्य स्तरीय मिनी जूनियर एवं जूनियर इंटर स्कूल रेड टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 26 व 27 अप्रैल को हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप का उद्घाटन यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी व ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रदेशभर से आई टीमों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।
फाइनल मुकाबला देर शाम तक चला, जिसके बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कांग्रेस नेता धूम सिंह सैनी ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। हरिद्वार जनपद टीम के ललित कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में स्कोरिंग की जिम्मेदारी रिया सैनी व लक्ष्मी राणा ने निभाई, जबकि अंपायर के रूप में प्रेमवीर सैनी, नमन व सिद्धार्थ सैनी ने भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री रचित कौशिक, भूपेंद्र, गुलाब सिंह व अनिल कुमार का विशेष योगदान रहा।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






