डीएम ने दिए भेल, सिडकुल एवं शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बीएचईएल, सिडकुल एवं शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत सफाई व्यवस्था दूरस्त रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं बीएचईएल के उच्च अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर पालिका एवं बीएचईएल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने एटीएम चौक के पास खोखा मार्केट में हाईटैक शौचालय बनाए जाने के लिए शिवालिक नगर पालिका को स्थान चिन्हित करने के साथ प्रस्ताव तैयार करने के तथा बीएचईएल को एनओसी एक माह के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि क्षेत्र में जो भी सड़के क्षतिग्रस्त है उन सड़कों का मरम्मत कार्य आपसी समन्वय के साथ किया जाए तथा क्षेत्र में वाहनों की उचित पार्किंग के लिए भी स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने शिवालिक नगर पालिका एवं बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत लगाने वाले पीठ बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक का किसी भी दशा में उपयोग न होने तथ पीठ बाजार एवं उसके आसपास के क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखने के भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने ईओ नगर पालिका एवं उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि पीठ बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज किया जाता है तो उनके विरुद्ध चालान करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो तथा अतिक्रमण के विरुद्ध संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही समय समय पर की जाए। शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए पुलिस को संवेदनशील स्थानों चिन्हित करने के निर्देश दिए। शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत पार्कों के सौंदर्यकरण के संबंध में हरिद्वार विकास प्राधिकरण को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिवालिक नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए शहीद चौक को पुनर्स्थापित करने के लिए पीडब्लूडी को स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए। दीप गंगा सोसायटी, हरिद्वार ग्रीन एवं अंतरिक्ष एनआरआई सिटी में बिल्डर की मनमानी के संबंध में जिलाधिकारी ने आरएम सिडकुल को बिल्डर एवं सोसाइटी के साथ बैठक करते हुए समस्या का हल निकालने के निर्देश दिए। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत सामुदायिक केंद्र का शिवालिक नगर पालिका को हस्तांतरण करने के लिए जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सूची उपलब्ध करने के निर्देश दिए। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत जर्जर विद्युत पोल को हटाने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में अध्यक्ष नगर पालिका राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर क्षेत्रांतर्गत किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह, ईडी बीएचईएल रंजन कुमार, महाप्रबन्धक बीएचईएल संतोष कुमार गुप्ता, प्रबन्धक संपदा बीएचईएल मंगल सिंह मुंडा, बीएचईएल प्रबन्धक सिविल अखिलेश कुमार, एचआरडीए सचिव मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, आरएम सिडकुल कमल किशोर, सीओ सदर एसपी बलूनी, ईओ शिवालिक नगर पालिका तारिक़ खान, उप मुख्य नगर आधिकारी दीपक गोस्वामी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal