सांसद हरेंद्र मलिक ने गन्ना भुगतान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने मीडिया से वार्ता करते हुए प्रदेश की आगामी राजनीतिक और सामाजिक दिशा का खाका पेश किया। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की किसान हितैषी नीतियों का समर्थन करते हुए पर्ची कटते ही भुगतान की घोषणा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन और सत्ताधारी मंत्रियों पर भी गंभीर आरोप लगाए।
सांसद हरेंद्र मलिक ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव के योगदान को याद करते हुए कहा कि किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसले हमेशा समाजवादी सरकार में हुए हैं। उन्होंने कहा कि खड़े कोल्हू का लाइसेंस खत्म करने का निर्णय मुलायम सिंह यादव की सरकार ने लिया था। गन्ना भुगतान को चेक और बैंक के माध्यम से सुनिश्चित करने की शुरुआत भी उसी समय हुई थी। उन्होंने अखिलेश यादव की हालिया घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में सपा सरकार बनने पर किसानों को गन्ने की तुलाई के 24 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गाजियाबाद से ‘विजन इंडिया’ अभियान के तहत 15,000 करोड़ रुपये के किसान रिवॉल्विंग फंड की घोषणा की है, जिससे चीनी मिलों की देरी को खत्म कर किसानों के खाते में सीधे पैसा भेजा जा सके।
इस दौरान सांसद ने जनपद की कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सराफा बाजार के कोने पर एक फल विक्रेता की निजी जमीन पर पुलिस जबरन चेक पोस्ट बनाना चाहती है। उन्होंने मांग की कि चेक पोस्ट के लिए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (MDA) से स्वीकृत जमीन का ही चयन किया जाए।
सांसद हरेंद्र मलिक ने राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का नाम लेते हुए गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक मामले में तीन दोषी लड़कों को पुलिस से छुड़वा दिया गया, जबकि एक निर्दोष व्यक्ति को जेल भेज दिया गया। सांसद ने कहा कि यह जानकारी उन्हें एक पीड़ित महिला ने दी है।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर जनता में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के निर्देशानुसार, 2027 में सपा सरकार बनने पर स्मार्ट मीटर की बाध्यता समाप्त कर दी जाएगी और पारदर्शी बिजली व्यवस्था लागू की जाएगी। साथ ही 300 यूनिट तक प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने की योजना भी लागू की जाएगी। हरेंद्र मलिक ने पश्चिम बंगाल के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक बार फिर टीएमसी सरकार बनने जा रही है, जो भाजपा के खिलाफ जनता के जनादेश को दर्शाएगा।
इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष जिया चौधरी, महासचिव सोमपाल भाटी, महानगर अध्यक्ष पुष्पेन्द्र बाबी त्यागी मौजूद रहे।

निर्माण कार्य कराने के लिए रेलवे ने बुल्डोजर से ध्वस्त करा दिया पालिका का सौन्दर्यकरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद द्वारा नई मंडी में बिना किसी पूर्व सूचना के मंगलवार को रेलवे रोड पर कराए सौन्दर्यकरण को उत्तर रेलवे के बुल्डोजर ने एकाएक ध्वस्त कर दिया। पूर्व अध्यक्ष अंजू अग्रवाल एवं वार्ड सभासद विपुल भटनागर की पहल पर यहां पर नगर पालिका ने अपने राजकोष और उद्यमियों व व्यापारियों के

महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस की प्रदेश सहप्रभारी हरनीत कौर बरार ने कहा कि भाजपा विपक्ष पर महिलाओं को आरक्षण देने का विरोध करने का झूठा आरोप लगा रही है। जबकि सच्चाई यह है कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष महिलाओं को आरक्षण देने के पक्ष में है। महिलाओं को आरक्षण देने के लिए 2023 में सरकार द्वारा

बहादराबाद में जटिल ऑपरेशन से मरीज को मिली नई जिंदगी

हरिद्वार (संतोष कुमार)। बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर मरीज की जान बचाई। यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ. विपिन तिवानी के नेतृत्व में 14 सेंटीमीटर की विशाल मूत्राशय पथरी (ब्लैडर स्टोन) को ऑपरेशन के जरिए निकाला गया। डॉक्टरों के अनुसार मरीज लंबे

उत्तराखंड में बनी फिल्म पंख होते तो उड़ जाते रिलीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड में बनी फिल्म पंख होते तो उड़ जाते के प्रोड्यूसर सैम पटेल एवं फिल्म के कलाकारों ने हॉरर, थ्रिलर, सस्पेंस एवं मनोरंजन से भरी फिल्म से जुड़ी कहानी से पत्रकारों को रूबरू कराया। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रोड्यूसर सैम पटेल ने कहा कि पंख होते तो उड़ जाते

हरिद्वार में राज्य स्तरीय रेड टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार तृतीय राज्य स्तरीय मिनी जूनियर एवं जूनियर इंटर स्कूल रेड टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 26 व 27 अप्रैल को हरिद्वार में किया गया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। चैंपियनशिप का उद्घाटन यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर

डीएम ने दिए भेल, सिडकुल एवं शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बीएचईएल, सिडकुल एवं शिवालिक नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत सफाई व्यवस्था दूरस्त रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं बीएचईएल के उच्च अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal