मजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने और आमजन को अनावश्यक शोर से राहत दिलाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस ने सोमवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए इस विशेष अभियान में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न और हूटर का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों पर जमकर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई की जड़ में आए 225 वाहनों पर जुर्माना वसूला गया। पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह एवं प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर चेकिंग की। अभियान का परिणाम यह रहा कि कुल 225 वाहनों का चालान किया और उनसे कुल 4,32,000 रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके पर ही कई वाहनों से मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए।
पुलिस की इस कार्रवाई में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 159 वाहनों का चालान करने के साथ 2,42,000 रुपये जुर्माना वसूला गया, वहीं प्रेशर हार्न व हूटर लगे 66 वाहनों का चालान करते हुए यातायात पुलिस ने 1,90,000 रुपये जुर्माना वसूला।
सोमवार को यातायात पुलिस ने उक्त कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर चलते हुए नियम न तोड़ें, जिम्मेदार बनें प्रशासन ने वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर का प्रयोग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह गंभीर ध्वनि प्रदूषण भी फैलाता है। इसके साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे इस शोर से मरीजों और स्कूली बच्चों को होने वाली दिक्कतों को समझें। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ऐसे में सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं। नियमों की अनदेखी करने पर भविष्य में और भी कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

डीएम उमेश मिश्रा से मिले व्यापारी, गिनाई क्षेत्र की समस्याएं
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने सोमवार को दम उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण को एक ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन में व्यापारियों ने डीएम को अवगत कराया की पिछली बैठक में पीयूष गोयल के मकान से अशोक जैन कपड़े वाले के मकान तक़ सड़क की






