एसडी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में “नारी नहीं अबला, शक्ति का स्वरूप है” विषय पर आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट स्टडीज के सांस्कृतिक क्लब कलाकृति मंच के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक का शीर्षक “नारी का सम्मान – देश का अभिमान” रहा, जिसने उपस्थित दर्शकों को भावुक करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. संदीप मित्तल ने कहा कि समाज में नारी का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। नारी हमारे जीवन में कभी बेटी, कभी बहन और कभी मां के रूप में हर सुख-दुख में साथ रहती है। उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं, चाहे वह युद्ध का मैदान हो या खेल का क्षेत्र। इसलिए समाज में उन्हें समान अधिकार मिलना अत्यंत आवश्यक है।
कलाकृति मंच के संयोजक रोहन त्यागी ने बताया कि मंच का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना है। इसी क्रम में महिला सम्मान और नारी शक्ति को केंद्र में रखकर इस नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, ताकि समाज को यह संदेश दिया जा सके कि आधी आबादी को उसका पूर्ण अधिकार मिलना चाहिए। नाटक में समाज की पुरानी सोच, नारी के प्रति भेदभाव और उसके संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। साथ ही, नारी जागरूकता, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “नारी का सम्मान, देश का अभिमान” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। इस नाटक में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न भूमिकाओं को जीवंत रूप से निभाया। प्रतिभागियों में जतिन, राशि, परी, निधि, आकांक्षा, खुशी शर्मा, खुशी पाल, आस्था, रेशु, वंशिका यादव, वेदिका मित्तल, उदय, अन्नू, शगुन, लक्ष्य भारद्वाज और प्रियांश तोमर शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में कलाकृति मंच के सहसंयोजक डॉ. संगीता, अनुज गोयल, लवी कुमारी, अंजली सैनी, अनन्या शुक्ला और प्राची गर्ग का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ समन्वय स्थापित किया। इस अवसर पर बीबीए विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव पाल सिंह, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल, एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स के डीन डॉ.नवनीत वर्मा, एमबीए विभाग से डॉ. विभूति अग्रवाल सहित दीपक गर्ग, मो. अंजर, संजय शर्मा, पूर्वी, सोनिका, हर्षित, पारुल कुमार, महिमा मंगल, चन्दना दीक्षित, देवेश भारद्वाज, नवनीत, निरंकार, अंकुर अग्रवाल, मोहित तथा अनुशासन विभाग के कोऑर्डिनेटर पवन बालियान ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal