हरिद्वार (रिपोर्टर)। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रविवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं साहित्यकार रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शिरकत की। कार्यक्रम में उनके पहुंचने पर भाजपा नेता अमित कुमार बिट्टू ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अमित कुमार बिट्टू ने निशंक को पटका पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हिंदी पत्रकारिता की समृद्ध परंपरा और उसके योगदान पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। निशंक ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए इसके भविष्य को लेकर भी अपने विचार साझा किए।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष






