ग्राम विकास और लोकतांत्रिक निरंतरता के लिए ग्राम प्रधानों ने मंत्री कपिल देव को सौंपा ज्ञापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधीनगर स्थित आवास पर शनिवार को जनपद के ग्राम प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधानों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की निरंतरता और ग्रामीण विकास कार्यों की गति को निर्बाध रूप से बनाए रखने हेतु समय पर ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न कराने की पुरजोर मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया कि यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से चुनाव निर्धारित समय पर संभव न हो पा रहे हों, तो वर्तमान ग्राम प्रधानों की कार्यावधि में विस्तार किया जाए ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो और जनहित के कार्य सुचारू रूप से चलते रहें। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न स्थानीय समस्याओं और विकास परियोजनाओं से जुड़े गंभीर विषयों से भी मंत्री जी को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने बल दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन की स्थापना और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पंचायतों का सक्रिय रहना अनिवार्य है।

ग्राम प्रधानों की मांगों और क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनने के उपरांत राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उन्हें पूर्णतः आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर शासन और मुख्यमंत्री स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, सुशासन और जनसेवा वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ग्राम प्रधान इस व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके हितों और विकास की गति का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक राठी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल सिंह, राहुल देव (प्रधान, जँछेड़ी), अनुज कुमार (प्रधान, दूधाहेड़ी), दिनेश कुमार (प्रधान, बेहड़ा थ्रू), सुनील कुमार (प्रधान, याहियापुर), धर्मेंद्र सिंह, अरविन्द प्रधान (खानजहाँपुर), राजीव (प्रधान, खानपुर), सदाकत (प्रधान, भलस्वा), सुभाष प्रधान (रौलपुर बेलड़ा), शौकीन प्रधान (जादीपुर), सुशील (प्रधान, धीराहेड़ी), चमन सिंह (प्रधान, खेड़ा चौगांवा), मनोज कुमार (प्रधान, सखावली), रवि कुमार (प्रधान, राजपुर कलां), रमेश (प्रधान, पलड़ी), मोहम्मद शमशाद (प्रधान, खोंकनी), शाहिद अली (प्रधान, शेरपुर), रामेश्वर (प्रधान, खाड़ीवीरन), मोतीलाल, करम सिंह, महरूबा और सुरेन्द्र सहित जनपद के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal