जनगणना की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण स्थलों का किया आला अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं जनगणना 2026 की तैयारियों के अंतर्गत शनिवार को जनपद के एंबिएंस एकेडमी स्कूल जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षण स्थलों का आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर आशुतोष कुमार, सहायक निदेशक/मंडल प्रभारी, सहारनपुर तथा गौरव गुंजन, जिला प्रभारी जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रशिक्षण कक्षों की व्यवस्थाओं, बैठने की क्षमता, प्रकाश एवं वेंटिलेशन, डिजिटल उपकरणों की उपलब्धता तथा प्रशिक्षण सामग्री की पर्याप्तता का गहन अवलोकन किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि जनगणना कार्य से जुड़े कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर अधिकारियों ने जनगणना 2026—2027 को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य बताते हुए कहा कि इसकी सफलता के लिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करें। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नेपाल त्रासदी पीड़ितों को सहायता पहुंचाकर लौटे विकल्प जैन का अभिनंदन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेपाल हेल्पिंग हैंड्स अभियान के तहत एकत्र हुई खाद्य सामग्री और नकद राशि लेकर त्रासदी के पीड़ितों तक ग्राउण्ड जीरों पर पहुंचे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल का लौटने पर संगठन ने

जैन इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मीनाक्षी चौक पर स्थित स्थानीय जैन इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों के भारत विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नोडल अधिकारी राधे वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में कक्षा 9 से 12 तक के

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal