15840 अभ्यर्थियों में से 3189 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसी टीवी कैमरों की निगरानी में शनिवार को जनपद मुजफ्फरनगर में उ0प्र0 होमगार्डस भर्ती की लिखित परीक्षा का नगर के सत्र परीक्षा केदो पर आयोजन किया जा रहा है। उक्त परीक्षा के लिये जनपद में 17 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन, शान्तिपूर्ण व सकुशल सम्पन्न कराने के लिये प्रतिबद्ध है। शनिवार को प्रथम दिन नगर के 17 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को जांच पड़ताल के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिलाया गया इस दौरान जिले के आला अधिकारी इन सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

शनिवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड लिखित परीक्षा में प्रथम पाली में 7920 अभ्यर्थियों में से 6259 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 1661 अनुपस्थित रहे । वहीं दूसरी और द्वितीय पाली में 7920 अभ्यर्थियों में से 6392 अभ्यर्थी उपस्थित रहे तथा 1528 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार शनिवार को परीक्षा के प्रथम दिन जनपद मुजफ्फरनगर में कुल 15840 अभ्यर्थियों में से 12651 अभ्यर्थी उपस्थित रहे व 3189 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जनपद में आगामी दो दिनों में इसी प्रकार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश होमगार्ड लिखित परीक्षा संपन्न करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन अपनी तैयारी को और पुख्ता करने में जुटा है। शनिवार की परीक्षा संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

नेपाल त्रासदी पीड़ितों को सहायता पहुंचाकर लौटे विकल्प जैन का अभिनंदन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेपाल में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेपाल हेल्पिंग हैंड्स अभियान के तहत एकत्र हुई खाद्य सामग्री और नकद राशि लेकर त्रासदी के पीड़ितों तक ग्राउण्ड जीरों पर पहुंचे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल का लौटने पर संगठन ने

जैन इंटर कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मीनाक्षी चौक पर स्थित स्थानीय जैन इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों के भारत विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें नोडल अधिकारी राधे वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में कक्षा 9 से 12 तक के

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal