एसडी पब्लिक स्कूल में स्काउट गाइड शिविर का हुआ समापन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उ.प्र. भारत स्काउट और गाइड्स के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ प्रभात कुमार, जिला संस्था के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और जिला मुख्यायुक्त डॉ कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में एसडी पब्लिक स्कूल में चल रहे स्काउट-गाइड प्रथम सोपान शिविर का शनिवार को सफलता पूर्वक समापन हुआ। शिविर में विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान बच्चों को ध्वज आरोहण (Flag Hosting), पेट्रोल सिस्टम, गांठें बांधना, टेंट बनाना, प्राथमिक उपचार (First Aid), अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, तथा आपातकालीन परिस्थितियों में कार्य करने के तरीकों के बारे में विस्तार से सिखाया गया। इस अवसर पर ट्रेनिंग काउंसलर अनुज कुमार द्वारा बच्चों को आपदा प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, जिससे बच्चों में जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई। समापन समारोह में जिला संस्था से जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, स्काउट कमिश्नर विजय कुमार शर्मा, सहायक गाइड कमिश्नर रेनू गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर का संचालन भारत भूषण अरोरा (D.O.C. स्काउट) द्वारा किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्यों की सदस्य अकांक्षा स्वरूप एवं विद्यालय की डायरेक्टर चंचल सक्सैना एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती तिवारी द्वारा बच्चों को संबोधित किया गया। इस अवसर पर गीता गुप्ता, शिवकुमार उप प्रधानाचार्य, यामिनी और शशि कांत आदि उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त ट्रेनिंग काउंसलर ज्योति, साक्षी, नैना, शिवानी आदि की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

सोमवती अमावस्या स्नान से एक दिन पूर्व ही हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान के एक दिन पूर्व ही भारी भीड़ आने से हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक जाम की स्थिति बन गयी। भीड़ नियंत्रण और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वीकेंड के चलते दो दिन से भारी संख्या में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal