मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के प्रकाश चौक के पास गैस रिफिलिंग की दुकान में आॅक्सीजन सिलिंडर फटने से बड़ा धमाका हो गया। हादसे में 5 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और 4 लोग घायल हो गए। पुलिस उक्त मामले की जांच में जुटी है। धमाके के बाद मुख्य मार्ग व आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय गैस रिफिलिंग की दुकान में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज बड़ी दूर तक सुनाई दी। इसके बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए और मौके पर भीड़ लग गई। विस्फोट की वजह से आसपास की 5 दुकानों को नुकसान पहुंचा। दुकान के शीशे और सामान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में 4 लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी संजय वर्मा एवं एसपी यातायात मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सिलिंडर फटने का कारण क्या था। शहर के बीच इस तरह की घटना होने से लोगों में भय का माहौल देखा गया है।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






