जिले की मेरिट में छाए लाला जगदीश प्रसाद के छात्र, हाईस्कूल में दो, इंटर में एक छात्र ने बनाया स्थान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में जिले की मेरिट में चौथा तथा छठा स्थान प्राप्त किया। जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में एक छात्र ने जिले की मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय के छात्र वंश कुमार ने 93.33% अंकों के साथ विद्यालय को टॉप करते हुए जिले की मेरिट में चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं अनंत कुमार ने 92.50 % अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय तथा जिले की मेरिट में छठा स्थान प्राप्त किया। ओम आश्रावाल ने 90.17 % अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में हर्षित जैन ने 90% अंकों के साथ विद्यालय को टॉप किया और साथ ही जिले की मेरिट लिस्ट में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कुलदीप कुमार ने 84.20 % अंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि यश कुमार ने 83.80 % अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। कृषि संकाय में कक्षा 12 में विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कृषि संकाय में कक्षा 12 में अनंत खरब ने 80.90 % अंकों के साथ प्रथम तथा आकर्ष बालियान ने 79.63% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं शिवम चौधरी ने 79.45% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उपप्रबंधक ज्ञानचंद संगल एवं वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार ने टॉपर छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रबंध समिति की ओर से सभी मेधावी छात्रों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह वर्मा, प्रबंधक बाल बहादुर, उपप्रबंधक ज्ञानचंद संगल, कोषाध्यक्ष अजय जैन ने समस्त छात्रों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर महेश कुमार, अजय वत्स, प्रमोद शर्मा, रीता मावी, शुभम जैन, ऋतु शर्मा, पंकज त्यागी, नवनीत कुमार, विशाल शर्मा, केएन पंत, विपिन कुमार, रजत जग्गा, मोतीराम सैनी, धनप्रकाश वर्मा, विवेक शर्मा, अक्षय राठौड़, पवन चंदेल, शोभित बालियान, मीनाक्षी त्यागी, प्रेरणा पाल, शिवानी कश्यप आदि सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

गौतम पालीवाल पर जानलेवा हमले के आरोपी अर्पित की जमानत खारिज, अदालत का सख्त रुख

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लगभग 2 महीने पहले 6 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 10 बजे भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में खेल रहे युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी अर्पित शर्मा की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौतम पालीवाल पुत्र घनश्याम पालीवाल

मंत्री कपिल देव ने अस्पताल पहुंचकर घायल मासूम बालिका का जाना हाल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला चिकित्सालय में ढाई वर्षीय मासूम बालिका पर कुत्ते के हमले की दुःखद एवं मर्मस्पर्शी घटना की सूचना प्राप्त होते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल वाराणसी से लौटने के उपरांत तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपचाररत चिकित्सकों से बालिका की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार प्रक्रिया

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal