कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज का छात्र वंश सैनी बना 10वीं में जिला टॉपर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने बुधवार दोपहर बाद यूपी बोर्ड वर्ष-2026 कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिसका कई दिनों से प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं को बेसब्री से इंतजार था। बुधवार को यूपी बोर्ड 12वीं में कुल 80.38% छात्र-छात्राएं सफल हुए, जिनमें 75.04% छात्र जबकि 86.32% छात्राएं इस बार उत्तीर्ण हुई हैं। वहीं दूसरी ओर यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा वर्ष-2026 का कुल पास प्रतिशत 90.42 दर्ज किया गया है, जो इस साल के मजबूत प्रदर्शन को दर्शाता है। इस बार परीक्षा में कुल 26,01,381 छात्रों ने भाग लिया था। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है, जिससे इस साल का रिजल्ट संतोषजनक माना जा रहा है। यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 में संस्थागत और प्राइवेट छात्रों के प्रदर्शन में साफ अंतर देखने को मिला है। संस्थागत छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.51 रहा, जबकि प्राइवेट कैंडिडेट्स का पास प्रतिशत 66.67 दर्ज किया गया। दोनों श्रेणियों के बीच में कुल 23.84 प्रतिशत का अंतर सामने आया, जो इस बार के रिजल्ट में महत्वपूर्ण ट्रेंड को दर्शाता है। गुरुवार को घोषित परीक्षा परिणाम आने के साथ स्कूली बच्चों में सफलता की खुशी स्पष्ट रूप से देखी गई, जिन्हें सहपाठियों के साथ स्कूल पं्रबंधन व शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।
यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा के घोषित परिणामों में मुजफ्फरनगर जिले के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस बार मुजफ्फरनगर के ­झांसी की रानी के निकट स्थित कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज के छात्र वंश सैनी ने 600 अंकों में से 581 अंक अंशु सिंघल ने 553अंकों के साथ टॉप टेन की सूची में नाम दर्ज कराने में सफलता हासिल की। जनपद के टॉपर छात्र वंश सैनी ने 96.83% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अंशु सिंघल ने 92.17% अंक प्राप्त किए, जो जिले की मजबूत शैक्षणिक स्थिति को दर्शाता है। विद्यालय के अन्य बच्चों का परीक्षा परिणाम भी संतोषजनक रहा। वहीं दूसरी ओर इंटरमीडिएट की परीक्षा में दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज, बिरालसी के छात्र आयन पुंडीर ने 90.40% अंक पाकर जिले में टॉप किया है।
बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजों में पहले स्थान पर रहे आर्यन पुंडीर को कुल 452 अंक हासिल हुए। जनता इंटर कॉलेज भोपा की छात्रा सानवी और लाला जगदीश प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज के छात्रा हर्षित जैन 90 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। डीएवी पब्लिक स्कूल बुढ़ाना के निशांत कश्यप और दयानंद इंटर कॉलेज बुढ़ाना के ही वंश सिंघल ने 89.40 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। छात्र वंश सैनी को यूपी बोर्ड की प्रदेश की मेरिट में भी 19वां स्थान मिला है। होनहार ने कुल 581 अंक हासिल किए। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी की छात्रा पलक सैनी 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में दूसरे और आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज शाहपुर की छात्रा शिया 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की मेरिट में तीसरे स्थान पर रहीं।
मुजफ्फरनगर जनपद ने प्रदेश की रैंकिंग में 19वाँ स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षिक प्रगति दर्ज कराई है। विद्यालयों में मिठाई बाँटकर खुशियाँ मनाई गईं। सभी सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है। जनपद से 12वीं की परीक्षा के लिए 27307 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 26595 ने परीक्षा दी। नतीजों में 22314 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। कुल परिणाम 83.90 प्रतिशत रहा। प्रदेश में जिले को 26वां स्थान मिला। दसवीं में 29156 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से 27941 ने परीक्षा दी। कुल 25345 उत्तीर्ण हुए, परीक्षा परिणाम 90.71 प्रतिशत रहा। प्रदेश की मेरिट में 36वां स्थान मिला। पिछले साल 10वीं के नतीजों में जिले का प्रदेश की मेरिट में 17वां स्थान रहा था। इस बार नतीजों में गिरावट रही। जबकि इंटर में पिछले साल भी 26वां ही स्थान रहा था।
बिरालसी गांव में छोटी जोत के किसान संजू पुंडीर के घर जमाने भर की खुशियां छाई हुई हैं। बेटे आर्यन पुंडीर ने इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। बिना कोचिंग अपने दम पर की गई कड़ी मेहनत से यह कामयाबी हासिल की। अगला लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर देश की सेवा करना है। होनहार का कहना है कि पढ़ाई में घंटों पढ़ना मायने नहीं रखता। विषय को समझना जरूरी होता है। उन्होंने प्रतिदिन आठ से दस घंटे पढ़ाई को समर्पित किया, लेकिन यह पढ़ाई केवल रटने की नहीं, बल्कि समझ विकसित करने की थी। उन्होंने किसी भी प्रकार के ट्यूशन का सहारा नहीं लिया।
बता दें, कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज ­झांसी की रानी मुजफ्फरनगर के छात्र वंश सैनी ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि वंश सैनी का उत्तर प्रदेश की टॉपर सूची में स्थान रहा है, जो विद्यालय के साथ ही जनपद के लिए बड़े गौरव की बात है। वर्तमान में कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज ­झांसी की रानी के प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल एवं अध्यक्ष शिवचरण गर्ग हैं, जिनके कार्यकाल में विद्यालय को मिली उपलब्धि वास्तव में बड़े गौरव की बात है।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal