पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कम्पनी गार्डन में किया पौधारोपण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर लक्ष्मी द्वारा कम्पनी गार्डन स्थित चिल्ड्रन पार्क में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत फूल, फल एवं छायादार कुल 40 पौधों का रोपण कर हरित संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लायन्स क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल भी सुनिश्चित करें, तभी यह प्रयास सार्थक होगा।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने भी पौधारोपण में सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के बीच ऐसे अभियान बेहद जरूरी हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
लायन्स क्लब मुजफ्फरनगर लक्ष्मी के अध्यक्ष पंकज मोहन गर्ग ने बताया कि संस्था समय-समय पर सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यक्रमों के माध्यम से जनहित के कार्य करती रही है। इसी कड़ी में 18 से 26 अपै्रल तक क्लब का एक विशेष सप्ताह चल रहा है, इसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ ही अन्य सामाजिक गतिविधियां की जा रही है। क्लब का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देना है।
इस दौरान मुख्य रूप से मुकेश अरोरा, अंजू अग्रवाल, डाॅ. अनुराधा वर्मा, वन्दना, रेखा गर्ग, शमा मित्तल, शशि गुप्ता, रेणु अग्रवाल, इंजी. अशोक अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, हरि भूषण, डाॅ. अरूण अरोरा, प्रदीप मित्तल, सभासद अमित पाल, सभासद हकीम इरशाद अंसारी, वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत चैधरी, मौहम्मद सालिम आदि मौजूद रहे।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई