स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, एक अस्पताल किया सील

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आला अधिकारियों के कड़े निर्देशों के बीच बुधवार को डॉ. अजय कुमार, नोडल अधिकारी (झोलाछाप नियंत्रण सेल) की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रुड़की रोड स्थित कई केंद्रों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
​छापेमारी के दौरान टीम जब संतान हॉस्पिटल और ‘डॉ. तबस्सुम’ के क्लीनिक पर पहुंची, तो वहां स्थिति चौंकाने वाली मिली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज और सीएमओ कार्यालय का पंजीकरण प्रस्तुत करने में पूरी तरह विफल रहा।
डॉ. अजय कुमार ने बताया कि जांच में पाया कि ‘शफा नर्सिंग होम’ ने बिना मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की अनुमति के ‘बकरा मार्केट’ से रुड़की रोड पर अपनी शिफ्टिंग कर ली थी, जो कि नियमों का सीधा उल्लंघन है, इस संबंध में मौके पर संबंधित संस्थान को कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया। इसके अतिरिक्त ‘सन्तान हॉस्पिटल’ के पास संचालन हेतु कोई वैध पंजीकरण नहीं पाया गया। इसके अलावा बिना रजिस्ट्रेशन और बिना सील के अस्पताल संचालित किए जा रहे थे। ऐसी स्थिति में नियमों के उल्लंघन पर संबंधित केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि
​”जिलाधिकारी और सीएमओ के स्पष्ट निर्देश हैं कि जनपद में एक भी अवैध क्लीनिक या अस्पताल संचालित नहीं होना चाहिए। आज की कार्यवाही इसी मुहिम का हिस्सा है। जो अस्पताल बिना पंजीकरण या मानकों के विपरीत चल रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
​स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से अवैध रूप से चिकित्सा केंद्र चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal