शहर के शारदेन स्कूल में ही पढ़ेगा अभी पीड़ित छात्र

Share :

मुज़फ्फरनगर। देश-विदेश की सुर्खियों में रहे जनपद के गांव खुब्बापुर स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में हुए थप्पड़ प्रकरण में शुक्रवार को बीएसए संदीप कुमार सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित छात्र की शारदेन स्कूल में पढ़ाई नियमित रखने के आदेश देने के साथ ही स्कूल के खर्च वहन के लिए प्रायोजक खोजने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए। बीएसए ने इस मामले में एनजीओ से बात कर छात्र की आगे की पढ़ाई के साथ परिवहन खर्च के लिए भी जिम्मेदारी तय कर दी है। कार्ट में अब अगली सुनवाई के लिए 2 सितंबर की तिथि लगी है।
जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खुब्बापुर में स्थित नेहा पब्लिक स्कूल में बीते 25 अगस्त 2023 को प्रधानाचार्य तृप्ता त्यागी ने पीड़ित छात्र को दो का पहाड़ा नहीं सुनाने पर साथी छात्रों से थप्पड़ लगवाए थे। थप्पड़ लगाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद यह मामला देश-विदेश तक पहुंचने के बाद में तुषार गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिसके बाद मामले की सुनवाई कोर्ट में शुरू हुई। शुक्रवार को इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बीएसए को निर्देश दिए कि छात्र की पढ़ाई शारदेन स्कूल में ही चलती रहनी चाहिए। इसके साथ छात्र के खर्च के लिए प्रायोजक की तलाश की जाए। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित छात्र की शारदेन स्कूल में पढ़ाई को नियमित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ खर्च वहन के लिए एनजीओ की खोज के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि शहीद मुर्तजा सामाजिक संगठन ने खर्च उठाने को इस शर्त पर सामने आया है कि यदि छात्र का परीक्षा परिणाम बेहतर नहीं रहेगा तो वह पीछे हट जाएगा।

बता दें, सुप्रीम कोर्ट में दायर मामले में अब तक 11 सुनवाई हो चुकी है, जिसमें मुजफ्फरनगर बीएसए को भी सुनवाई के दौरान तलब होना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट की बदौलत ही पीड़ित छात्र की विशेषज्ञों की टीम ने काउंसलिंग के साथ शारदेन स्कूल में दाखिला हुआ था, जिसका खर्च बीएसए विभाग वहन कर रहा है। बीएसए संदीप कुमार सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित छात्र की शारदेन स्कूल में पढ़ाई नियमित रखने के आदेश दिए। स्कूल के खर्च वहन के लिए प्रायोजक खोजने के निर्देश दिए। बीएसए ने एनजीओ से बात कर छात्र की आगे की पढ़ाई और परिवहन खर्च के लिए जिम्मेदारी तय कर दी है। अगली सुनवाई के लिए 2 सितंबर की तिथि लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal