बहादराबाद में जया मैक्सवेल अस्पताल पहुंचे सांसद व कैबिनेट मंत्री, हुआ भव्य स्वागत
बहादराबाद/हरिद्वार (रिपोर्टर)। बहादराबाद स्थित जया मैक्सवेल अस्पताल में मंगलवार को विशिष्ट अतिथियों का आगमन हुआ। इस दौरान त्रिवेन्द्र सिंह रावत सांसद एवं मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री अस्पताल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर निदेशक डॉ. कुमार प्रशांत ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन एवं स्टाफ ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा की। इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को






