शुकतीर्थ में एसएसपी संजय वर्मा ने श्रीमद्भागवत कथा में व्यासपीठ का पूजन कर, स्वामी ओमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीमद्भागवत कथा के प्राकट्य स्थल एवं महाभारत कालीन पौराणिक तीर्थनगरी शुकतीर्थ के शुकदेव आश्रम में चल रही राष्ट्रीय कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री जी महाराज की श्रीमद्भागवत कथा में एसएसपी संजय वर्मा ने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया। एसएसपी की धर्मपत्नी डॉ नीलम राय ने अपनी माताजी की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया है। इस दौरान एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि भागवत धरा में कथा सुनना मनुष्य का परम सौभाग्य है और यह अवसर प्रभु कृपा से ही मिलता है। उन्होंने कहा कि शुकतीर्थ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहयोग पुलिस की प्राथमिकता रहेगी।
सोमवार को एसएसपी संजय वर्मा अपनी धर्मपत्नी डा. नीलम राय के साथ शुकतीर्थ स्थित भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम पहुंचे। उन्होंने सिद्ध अक्षय वट और शुकदेव मंदिर में पूजन किया। स्वामी कल्याणदेव संग्राहलय का अवलोकन कर एसएसपी ने संत विभूति कल्याण देव जी महाराज के विराट व्यक्तित्व को अनुकरणीय और प्रेरक बताया। उन्होंने शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी ओमानंद जी ने आशीर्वाद स्वरुप भागवत पीठ का चित्र, प्रसाद और शुकतीर्थ साहित्य भेंट किया। एसएसपी ने कहा कि स्वजनों के संकल्प से भागवत धरा पर कथा यज्ञ का अवसर मिलना निश्चित ही हमारे परम सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि तीर्थ में देशभर से भागवत कथा सप्ताह को श्रद्धालु आते है। उनकी सुरक्षा और सहयोग भी पुलिस का कर्तव्य है।
इससे पूर्व एसएसपी ने सपत्निक जयश्री राय की पुण्य स्मृति में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पोथी पूजन कर कथा व्यास पंडित अचल कृष्ण शास्त्री को व्यासपीठ पर माल्यार्पण किया। मऊ से पधारे मुख्य यजमान अरुण शंकर राय ने अतिथियों का सत्कार किया। ट्रस्टी ओमदत्त देव, थाना प्रभारी जसबीर सिंह, दरोगा दीपक, मनोज,दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal