महिला आरक्षण के समर्थन में प्रदर्शन, शहर के मुख्य चौराहे पर लगा घंटों जाम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हिन्द मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा की सैकड़ों सदस्यों ने महिला आरक्षण बिल पास ना होने पर शहर में प्रकाश चौक पर प्रदर्शन करते हुए विपक्षी दलों को घेरा और डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने महिलाओं के बीच पहुंचकर ज्ञापन लिया।
हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिगुरु चन्द्रमोहन महाराज के सन्देश में समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृदुला ने कहा कि संसद में जो गहिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ यह देश की हम सब महिलाओं के लिए बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहा।
हिन्द मजदूर किसान समिति की महिला मोर्चा की महिला सदस्यों द्वारा नगर के हृदय स्थल सी चौक पर बाबा भोलेनाथ को नमन करते हुए जुलूस के रूप में प्रकाश चौक पहुंची। प्रकाश चौक पर महिला आरक्षण के समर्थन में धरना प्रदर्शन आयोजित किए जाने से तेज धूप के बीच शहर में जबरदस्त जाम लग गया। उसी समय स्कूलों की छुट्टी का समय भी था, जिस कारण जाम लगने से स्कूली बच्चों के वाहन भी जाम में फंस गए। महावीर चौक से कोर्ट रोड की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वहीं शिव चौक की ओर से कचहरी की ओर जाने वाला यातायात भी रुक गया। महिलाओं की संख्या इतनी अधिक थी कि पूरे कोर्ट रोड पर उनका प्रदर्शन करीब डेढ़ घंटे तक जारी रहा। यातायात डायवर्जन होने से मीनाक्षी चौक पर भी दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई। महिलाओं का प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू हुआ था। करीब 1:30 घंटे बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल जब उनके बीच पहुंचे और ज्ञापन लिया तो प्रदर्शन समाप्त हुआ, लेकिन शहर की सड़कों पर तब तक इतना जबरदस्त जाम लग चुका था कि उसको नियंत्रित करने में यातायात पुलिस को तेज धूप में पसीना बहाना पड़ा और कई घंटे बाद यातायात सुचारू हो पाया।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal