हरिद्वार में अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार को ओम मुरारी आश्रम रानी गली भूपतवाला हरिद्वार में आश्रम धारी महामंडलेश्वर, महंत एवं संतों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बाबा हठ योगी महाराज ने की। बैठक में सभी संतों ने आश्रमों की विभिन्न समस्याओं एवं संतों पर हो रहे आए दिन हमले की चर्चा की संतों की और सुरक्षा एवं आश्रमों की सुरक्षा की चिंता सभी संतों ने एक स्वर से व्यक्त करते हुए आश्रम धारी संतों के संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। आश्रम धारी संतों की समस्याओं पर प्रशासन भी उपेक्षा पूर्ण व्यवहार रखता है जिसके कारण संतों और आश्रमों की सुरक्षा का विषय गंभीर देखते हुए सभी संतों ने एक स्वर से अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद का गठन किया। यह संगठन 127 संप्रदायों का संगठन होगा तथा पूरे विश्व के आश्रमों एवं संतों का संगठन होगा। इस विशाल कार्य की गंभीरता को सभी ने चुनौती पूर्ण मानते हुए एकमत होकर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया। साथ ही उनसे नेतृत्व करने का आग्रह किया।
महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज ने संतों का आदेश मानते हुए अपनी सहमति प्रदान की आश्रम परिषद के अध्यक्ष के रूप में महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज ने कहा कि सन्तों की सेवा भगवान की सेवा है यह मेरा सौभाग्य है जो संतों ने मुझे प्रदान किया है मैं अपनी पूरी शक्ति और सामर्थ्य से इसका निर्वहन करुंगा। सभी संतों के आग्रह पर आश्रम परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज ने अपनी सूक्ष्म राष्ट्रीय परिषद की घोषणा की। भविष्य में विशाल राष्ट्रीय परिषद बनाने का आश्वासन भी दिया। घोषित राष्ट्रीय पदाधिकारी में संरक्षक के रूप में बाबा हठयोगी एवं स्वामी गोपाल गिरी जी महाराज का आशीर्वाद रहेगा उपाध्यक्ष के रूप में विनोद जी महाराज महामंत्री के रूप में स्वामी राम विशाल दास जी महाराज एवं दूसरे महामंत्री के रूप में स्वामी सत्यव्रत आनंद सरस्वती जी महाराज मंत्री के रूप में स्वामी ओम्मानंद जी महाराज तथा कोषाध्यक्ष के रूप में स्वामी स्वयं आनंद जी महाराज सोहम वाले कार्य करेंगे संगठन का विस्तार अतिशीघ्र पूरे देश में किया जाएगा जिससे संत समाज एवं आश्रम मठ मंदिर सभी सुरक्षित रह सके संगठन की समस्त प्रक्रियाएं आश्रम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूर्ण होगी।
उपस्थित सभा में सैकड़ों आश्रम धारी महामंडलेश्वर महंत श्री महंत तथा संत उपस्थित थे जिनमें प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज, बाबा बलराम दास हठ योगी जी महाराज, गोपाल गिरी जी महाराज, स्वामी स्वयं आनंद जी महाराज, स्वामी सत्यार्थ आनंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी राम विशाल दास जी महाराज, स्वामी शिवानंद जी महाराज, स्वामी चंद्रभूषण आनंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी विनोद महाराज, स्वामी देवानंद जी महाराज, स्वामी प्रकाशानंद जी महाराज, स्वामी श्याम प्रकाश जी महाराज, स्वामी मुकेश आनंद जी महाराज, स्वामी ओम आनंदी महाराज, स्वामी ओम दास जी महाराज, स्वामी प्रद्युम्न दास जी महाराज, स्वामी प्रद्युम्नब्रह्मचारी, स्वामी वीरेंद्र गिरी जी महाराज, स्वामी प्रज्ञानंद गिरी जी महाराज, स्वामी महानंद सरस्वती जी महाराज, आचार्य परम चैतन्य जी महाराज, स्वामी अनुज दास जी महाराज, महंत राधा गिरी, अवध गिरी, प्रहलाद दास जी महाराज, कैलाशानंद गिरि जी महाराज, स्वामी महेश्वरानंद जी महाराज, कोतवाल कमल मुनि जी महाराज, आचार्य शशिकांत जी महाराज, स्वामी अमिताभ भारती, स्वामी अकामानंद जी महाराज, साध्वी निशा ज्योति, स्वामी विमल चेतन जी महाराज आदि प्रमुख संतों की उपस्थिति रही।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई