कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करते हुए मंगलवार 21 अप्रैल को ज्वालापुर पुल जटवाड़ा से डीएम कार्यालय रोशनाबाद तक बाइक रैली निकालने का ऐलान किया है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2004 में पुरानी पेंशन योजना समाप्त कर दी गयी थी। इसके बाद न्यू पेंशन स्कीम और वर्ष 2023 में यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू की गयी। लेकिन दोनों पेंशन योजना बाजार की अनिश्चितताओं पर निर्भर हैं। जिससे कर्मचारी वर्ग को कोई लाभ नहीं है। कर्मचारियों के हितों को देखते हुए सरकार को पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए। जिला अध्यक्ष सुखदेव सैनी ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण आर्थिक सवाल है। रिटायरमेंट के बाद पेंशन ही कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा और जीवन यापन का आधार है। इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाली पेंशन निश्चित होनी चाहिए। नई पेंशन योजना ओर यूनिफाइड पेंशन योजना में कर्मचारियों के हित सुरक्षित नहीं है। दोनों योजनाओं में पेंशन की गारंटी, सामाजिक सुरक्षा एवं स्थिरता की कमी है। इसलिए लाखों कर्मचारियों के हितों को देखते हुए सरकार को पुरानी पेंशन योजना बहाल करनी चाहिए। प्रांतीय सचिव डा.शिवा अग्रवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल, केरल, हिमाचल और राजस्थान आदि राज्यों की तर्ज पर पुरानी पेंशन बहाल की जाए। जिससे रिटायर कर्मचारी सुरक्षित रूप से अपना जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों के अधिकार व सम्मानजनक सुरक्षित भविष्य के लिए 21 अप्रैल को विशाल बाइक रैली के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। प्रैसवार्ता में दीपक चौहान, सदाशिव भास्कर, मनोज बरछीवाल, अश्वनी चौहान, खेमानंद, चंद्रकांत बिष्ट, सुमित चौहान, डा.शिवा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई