हरिद्वार (रिपोर्टर)। लाल चंदन लाल सेवा सदन खड़खड़ी में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रोगी केयर संस्था के सहयोग से आयोजित शिविर में डा.रोहित कुमार, डा.गौरव सिंह, डा.कशिश सचदेवा, डा.देवव्रत सांई और राजीव बंसल ने मरीजों की हृदय रोग, पेट रोग, सर्जरी, न्यूरोपैथी रोग आदि की जांच कर उचित परामर्श दिया। रोगियों को निःशुल्क दवाएं भी दी गयी। शांति देवी, दलबीर सिंह पवार, उपेंद्र शर्मा, प्रियंका डंडरियाल, पिंकी, मेघा वर्मा, यश मैत्रए आदि ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया। कैंप में ईसीजी और रक्त जांच भी निःशुल्क की गई। 80 से ज्यादा मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। कैंप के आयोजन में क्षेत्रीय पार्षद महावीर वशिष्ठ, नितिन गुप्ता की मुख्य भूमिका रही। इस अवसर पर ऋषभ वशिष्ठ, तरुण शर्मा, गौरव वर्मा, नीरव शिवपुरी, राजेश शर्मा, ईशान झा एवं सुभाष कपिल उपस्थित रहे। डा.रोहित कुमार ने बताया कि संस्था हृदय रोगियों के लिए 24 घंटे कार्य करती है और मरीजों द्वारा बतायी गई समस्याओं का निःशुल्क समाधान भी बताती है। उन्होंने कहा कि कैंप के माध्यम से आने वाले मरीजों को विशेष रियायत दी जाती है। आयोजन में मुख्य भूमिका निभा रहे नितिन गुप्ता और महावीर वशिष्ठ ने बताया कि हरिद्वार में संस्था की और से यह दूसरा कैंप लगाया गया है।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






