हरिद्वार (रिपोर्टर)। जुर्स कंट्री निवासी नमन जैन पुराने खिलौने और सामान एकत्रित कर जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही हैं। गूंज एनजीओ के साथ जुड़कर वालंटियर के रूप में जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाने में जुटी नमन जैन ने रविवार को जुर्स कंट्री में आयोजित कैंप के दौरान बताया कि गूंज एनजीओ के साथ जुड़कर उन्होंने पहले ऋषिकेश में तीन साल कार्य करने के बाद अब हरिद्वार में इस कार्य को शुरु किया है। उन्होंने बताया कि कैंप के माध्यम से सबको जागरूक कर पुराने खिलौने, पाठ्य सामग्री, कपड़े, बर्तन, इलेक्ट्रोनिक सामान एकत्रित करती है। उसके बाद एकत्रित किए गए सामान को गूंज की टीम को दे देतीं है। सामान या वेस्टेज सामान को उपयोगी बनाकर शहर के बस्ती और ग्रामीणों में दिया जाता है। कहा कि सब के प्रयास से उन बच्चोें के चेहरों पर मुस्कान लायी जा सकती है। जो बड़े पब्लिक स्कूल के बच्चों की ड्रेस, स्कूल बैग, पाठ्य सामग्री देखकर मायूस हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सबको मिलकर जरूरतमंद बच्चों की मदद में सहयोग करना चाहिए।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






