मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय ओबीसी आयोग की नव निर्वाचित अध्यक्षा साध्वी निरंजनी ज्योति का मुजफ्फरनगर के कोर्ट रोड स्थित उद्योगपति अमित प्रकाश एवं सुनयना प्रकाश सदस्य सलाहकार समिति राष्ट्रीय महिला आयोग के आवास पर आगमन हुआ। ओबीसी वर्ग की सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक भागीदारी और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनाने के विषय पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री संजीव बालियान की विशेष उपस्थिति रही और उन्होंने ओबीसी समाज की समस्याओं और महिला वंदन अधिनियम पर साध्वी निरंजनी से चर्चा की।

साध्वी निरंजन ज्योति ने इस बात पर विशेष बल दिया कि समाज की वास्तविक उन्नति तब संभव है जब महिलाएं केवल सहभागिता तक सीमित न रहकर नेतृत्व की भूमिका में आगे आएं। महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया, सामाजिक नेतृत्व एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व में प्रमुख स्थान दिलाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साध्वी निरंजनि ज्योति ने कहा कि महिलाओं की प्रतिष्ठा, भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देना ही एक समृद्ध, समावेशी और आत्मनिर्भर समाज की पहचान है और नेतृत्व क्षमता को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार बताया। सुनयना प्रकाश ने बताया कि यह संवाद सिर्फ विचार-विमर्श ही नहीं वरन समाज में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए मुज़फ्फरनगर में किस तरह की रुपरेखा बनाकर नई सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।

दो छात्रों का ऑटोमेट इंडिया हैकथॉन के लिए चयन चेयरमैन ने दी बधाई
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुग्राम स्थित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ‘ऑटोमेट इंडिया’ हैकाथॉन के फाइनल राउंड के लिए श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अंतिम वर्ष के चार छात्रों का चयन हुआ है। चयनित छात्रों में गोपाल बंसल, प्रिंस प्रजापति, मयंक भाटिया तथा देवांश गुप्ता






