श्रद्धा व भव्यता के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा व भव्यता के साथ मनाया गया। मालवीय घाट पर संतों के सानिध्य में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अष्ट चिरंजीवी पूजन किया गया। जिसमें भगवान परशुराम सहित अष्ट चिरंजीवियों की विधिवत पूजा-अर्चना की गयी। 51 ब्राह्मणों द्वारा गायत्री मंत्र जाप के माध्यम से कार्यक्रम को वैदिक परंपरा के अनुरूप संपन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के विद्यार्थियों ने शस्त्र-कला का प्रदर्शन किया तथा सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि विधिवत रूप से जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए शहर के साथ गांवों में भी भगवान परशुराम का पूजन किया गया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 26 अप्रैल को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा हरिद्वार में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम धर्म, न्याय और तेजस्विता के प्रतीक और सभी सनातनियों के गुरु हैं। युवा पीढ़ी को उनके पदचिन्हों पर चलते हुए देश और धर्म के प्रति योगदान करना चाहिए। इस मौके पर स्वामी कार्तिक गिरी, स्वामी भास्कर पुरी, स्वामी विश्वा पुरी, दिनेश बाली, राजकुमार शर्मा, विष्णु शर्मा, रजनीश योगी, दिनेश शर्मा, सुमित कुमार, चमन गिरी, कुलदीप शर्मा, शीतल उपाध्याय, अशोक त्रिपाठी, विष्णु शर्मा, राजीव वशिष्ठ, संजू अग्रवाल, अभि चौहान, सचिन पैन्यूली, जितेंद्र शर्मा, ऋषि शर्मा, लवली चौहान, रुद्राक्ष भट्ट, आदित्य जगुड़ी, कृष्णा गिरी, , विशाल गिरी, मनोहर गिरी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल रहे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal