पाँच दिवसीय बीएड स्काउट मास्टर गाइड कैप्टेन विशिष्ट परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का डीएवी कॉलेज में शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड प्रादेशिक प्रधान केंद्र लखनऊ एवं सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मेरठ एवं सहारनपुर मंडल श्री अमित सैनी के निर्देश एवं ज़िला संस्था मुज़फ़्फ़रनगर के तत्वावधान में पाँच दिवसीय बीएड स्काउट मास्टर गाइड कैप्टेन विशिष्ट परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ डीएवी पीजी कॉलेज के अध्यापक शिक्षा विभाग में आयोजित किया गया। शिविर उद्घाटन अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य प्रो योगेश कुमार त्यागी ने शिविरार्थियों को अनुशासित रहते हुए कठोर परिश्रम तथा लगन के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में प्रो. सुषमा सैनी समन्वयक भारत स्काउट्स एवं गाइड (रोवर/रेंजर) माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने छात्रों को जीवन में मानवीय मूल्यों को अपनाकर एक सच्चा मानव बनने पर बल दिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो मुकेश चांद, ज़िला आयुक्त रोवर श्रीमती रेणु गर्ग ज़िला सहायक आयुक्त (गाइड) उपस्थित रहे।
उद्घाटन सत्र की बेला पर विभागाध्यक्षा प्रो संगीता श्रीवास्तव ने समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा शिविर में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को कर्म ही पूजा है के सिद्धांत पर चलने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा इस अवसर पर देशभक्ति व प्रेरणादयी कविता एवं समूह गीत प्रस्तुत किये गए, कार्यक्रम का संचालन श्री भारत भूषण अरोरा ज़िला संगठन आयुक्त स्काउट द्वारा किया गया। शिविर प्रशिक्षक के रूप में भारत भूषण अरोरा, प्रभा दहिया, रेणु गर्ग उपस्थित रहे।इन्होंने आज शिविर में झंडा-गान, प्रार्थना नियम एवं प्रतिज्ञा, सलामी सिद्धांत व टोली का विभाजन आदि का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर डॉ. रेखा रानी शिविर प्रभारी एवं तरूण कुमार उपस्थित रहे। शिविर को सफल बनाने में मुकेश यादव, अनिल सिंह, दल नायक अभिनव बालियान एवं दल नायिका मानसी धीमान का विशेष योगदान रहा।

पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के

मुजफ्फरनगर में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों पर कार्रवाई की तैयारी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों को पुराने वाहनों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जनपद मुजफ्फरनगर में 10 वर्ष की आयु पूरी कर चुके डीजल चालित तथा 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेट्रोल चालित वाहनों का संचालन

पत्रकारिता के स्तंभ रणबीर सैनी एवं अंबेडकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राधेश पप्पू ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पश्चिमी जोन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंतक कमल मित्तल के प्रयास से वरिष्ठ पत्रकार रहे रणवीर सैनी एवं राधेश पप्पू हुए कांग्रेस मे शामिल हो गए हैं। उपरोक्त नेताओं ने कांग्रेस मुख्यालय 24अकबर रोड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सचिव

भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजकों का भाजपा जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी के चारों मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक सुभारती में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के साथ बैठक में प्रतिभाग करने के पश्चात वापस लौटते समय मूलचंद रिसॉर्ट पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री ममता अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत

आयुर्वेद जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत “आयुर्वेद को जानो” विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ इसम पाल के मार्गदर्शन में समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस” के उपलक्ष्य में जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में भारत की

मुजफ्फरनगर में यूपीआई पेमेंट पर चार्ज के विरोध में व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उद्योग व्यापार मंडल मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को दो ज्ञापन सौंपे। एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए यूपीआई के माध्यम से भुगतान लेने वाले व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का चार्ज लगाए जाने के विरोध में सौंपा गया। इस दौरान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई