अयोध्या संस्कृति कला उत्सव का भव्य आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अयोध्या संस्कृति कला उत्सव का भव्य आयोजन भारतीय संस्कृति फाउंडेशन एवं मंगलम सेवा ट्रस्ट हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन भारतीय कला, संस्कृति और भक्ति भाव का अद्भुत संगम रहा, जिसमें श्रीराम स्तुति पर एक विशिष्ट प्रस्तुति के माध्यम से India Star World Record स्थापित किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर मंगलम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह एवं भारतीय संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्ष मानवी शर्मा के मार्गदर्शन में कला एवं संस्कृति को समर्पित विशेष प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सचिव ऋतु शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, वहीं मीडिया टीम का कार्य अभिषेक प्रखर द्वारा संभाला गया। मंच संचालन (एंकरिंग) भावना द्वारा अत्यंत प्रभावी ढंग से किया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण प्रबंधन अनुष्का, लावण्या एवं अनंता प्रियंशी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया, जिससे आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफल बना।
निर्णायक मंडल में सुभारती यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर (कथक) श्रीमती श्वेता चौधरी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस उत्सव में देश के विभिन्न क्षेत्रों जैसे केरल, दिल्ली, गुजरात, ग्वालियर, मध्य प्रदेश, इंदौर एवं भोपाल आदि से आए कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विशेष रूप से भारतीय संस्कृति फाउंडेशन, उत्तराखंड (हरिद्वार) की टीम ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था निरंतर कथक एवं संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए बच्चों के सांस्कृतिक निर्माण में अग्रसर है। इस कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं वैष्णवी मिश्रा, प्रियांशी, रिद्धि, वंशिका मंडल, रितिका बिष्ट, आराध्या निषाद, भव्या अग्रवाल, तान्या अग्रवाल, जयती अग्रवाल, हर्षिता सिंह एवं अन्य साथी कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर World Record हासिल किया और उत्तराखंड का नाम गौरवान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। यह सम्मान मंगलम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह, भारतीय संस्कृति फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती मानवी शर्मा एवं महामंत्री श्री बेगराज सिंह एडवोकेट द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बेगराज सिंह एडवोकेट, महामंत्री मंगलम सेवा ट्रस्ट का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। उनके सक्रिय योगदान एवं सहयोग से आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिली।यह आयोजन न केवल कला और संस्कृति का उत्सव था, बल्कि देशभर की सांस्कृतिक विविधता और एकता का जीवंत उदाहरण भी रहा।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal