युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में घेरा भाजपा कार्यालय

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय के बाहर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैश खुराना ने कहा कि दुष्यंत गौतम को भाजपा अंकिता भंडारी मामले में बचा रही है। उन्हें हरिद्वार बुलाकर सम्मानित किया जा रहा है। जिससे हरिद्वार का अपमान हुआ है। बीजेपी के पूर्व विधायक द्वारा दुष्यंत गौतम का नाम अंकिता भंडारी मामले में लिया गया। ऐसे नेता को बीजेपी पूरा सहयोग कर रही है। इससे उत्तराखंड की महिलाओं का भी अपमान है। जब तक वीआईपी का नाम सामने नहीं आता है युवा कांग्रेस सड़क पर प्रदर्शन करेगी। अभी तो जिला कार्यालय का घेराव किया है। भविष्य में भाजपा नेताओं के घरों का भी घेराव होगा।
प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, शुभम जोशी ने कहा कि बीजेपी की करनी और कथनी में बहुत अंतर है। बीजेपी सिर्फ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। जब बेटियों को बचाने का समय आता है तो अपने अपराधी नेताओं को बचाती है। जब दुष्यंत गौतम का नाम सामने आ ही गया है तो गिरफ्तारी किसलिए नहीं की जा रही है। इससे भाजपा सरकार की महिलाओं के प्रति नीतियां स्पष्ट देखी जा सकती हैं। जहां पर भी दुष्यंत गौतम जायेंगे युवा कांग्रेस विरोध करेगी। इस दौरान लक्की महाजन, ऋषभ वशिष्ठ भी शामिल थे।

मुजफ्फरनगर-कांवड़ कंट्रोल रूम बना मां-बेटी के लिए मददगार, छह घंटे बाद फिर से हुआ मिलन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बिछड़ने की घटनाओं से निपटने के लिए जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बनाई व्यवस्था एक बार फिर कारगर साबित हुई। रामपुर तिराहा के अस्थायी थाने और शिवचौक कांवड़ कंट्रोल रूम की त्वरित कार्रवाई से छपार क्षेत्र में अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय कांवड़िया युवती को

सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर की कांवड़ियों का पुष्प वर्षा

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रावण मास की पावन कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार को समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने शिव चौक पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों के प्रति सम्मान और आस्था व्यक्त करते हुए उनकी धार्मिक यात्रा की सखद, सुरक्षित एवं मंगलमय पूर्णता

मैकलारेन स्पोर्ट्स कार की डिजाइन पर बनी भव्य कांवड़

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले में इस वर्ष आस्था के साथ आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार 5.5 करोड़ रुपये की सुपरकार मैक्लॉरेन जैसी दिखने वाली अनोखी कांवड़ आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। शनिवार दोपहर जब यह कांवड़ दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर सिसौना कट के पास पहुंची, तो इसे

आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल बना अंकित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आस्था, भक्ति और एक पिता के निश्चल प्रेम की अनूठी मिसाल शहर में देखने को मिल रही है। प्रसिद्ध फेसबुक क्रिएटर अंकित तोमर अपने 11 माह के बीमार पुत्र के पूरी तरह स्वस्थ होने पर भगवान भोलेनाथ का आभार व्यक्त करने के लिए हरिद्वार से दंडवत कांवड़ यात्रा निकाल रहे हैं। शनिवार को

एडीजी भानु भास्कर ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के उद्देश्य से 02 अगस्त की देर रात्रि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर का भ्रमण कर कांवड़ मार्ग एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस

सीएमओ ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर) मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal