मुजफ्फरनगर। भगवान विष्णु के छोटे अवतार भगवान श्री परशुराम जी महाराज के जन्मोत्सव पर मुजफ्फरनगर शहर धूमधाम से भव्य शोभायात्रा निकाल गई। इस भव्य शोभा यात्रा में जहां विभिन्न सामाजिक धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के साथ गपशप ग्रुप की ओर से बेसन के लड्डू हलवे का प्रसाद और शीतल जल की व्यवस्था की गई वहीं दूसरी ओर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में मुख्य रथ से आगे दाल मंडी के बड़े व्यापारी और ब्राह्मण समाज के नेता कन्हैया लाल शर्मा ने बच्चों को प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा मार्ग की करीब 5 घंटे की इस यात्रा में कन्हैया लाल शर्मा ई रिक्शा में टोफी के पैकेट रखकर निकले जहां बच्चों के साथ बड़ों ने भी विशेष वेशभूषा में इस यात्रा में निकले कन्हैया लाल शर्मा के कार्य की प्रशंसा की।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी
लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री






