मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना रतनपुरी पुलिस को ग्राम मोहम्मदपुर माफी निवासी उमरेज पुत्र कसमुद्दीन के घेर में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र सिंह नागर एवं थाना रतनपुरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फायर ब्रिगेड एवं थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त गोदाम में कार्य कर रहे दो नाबालिग बच्चे कासिम पुत्र कादिर उम्र करीब 15 वर्ष व हुजैफा पुत्र आजम उम्र करीब 15 वर्ष आग लगने की घटना में घायल हो गएं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि संबंधित पटाखा गोदाम संचालक मौके से फरार है तथा गोदाम संचालन हेतु कोई वैध लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया था। यह गोदाम लोनी जिला गाजियाबाद के कुछ व्यक्तियों ने उमरेज उपरोक्त से किराये पर लिया था तथा यहां पटाखे बनाने का कार्य किया जा रहा था।
डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। घटना की जांच हेतु एक कमेटी गठित कीहै। प्रकरण के संब्ंन्ध में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
पीड़ित परिवार से मिला संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा का प्रतिनिधिमंडल
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जन्माष्टमी के दिन छपार क्षेत्र के गांव में राधा की वेशभूषा में सजी बालिका के साथ हुई घटना के बाद संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा, जनपद मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। महासभा के






