दो सभासदों को घेरने की तैयारी: लगाए 2.97 करोड़ की अनियमितता के आरोप

Share :

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के गांधीनगर निवासी राजवीर सिंह ने शासन में शिकायत करते हुए पालिका के 2 सभासदों पर 2.97 करोड़ रुपए के वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। इस मामले में शासन स्तर से शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अनु सचिव संजय कुमार तिवारी ने डीएम मुजफ्फरनगर को उक्त मामले की जांच करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
समाजसेवी राजवीर सिंह ने पूर्व में पालिका ईओ को सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी कि सभासदों द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से शानू चौधरी व अभिषेक एवं अन्य ठेकेदारों के साथ मिलकर पालिका अफसरों व ठेकेदारों को डरा-धमका कर टैंडर अपने चहेते ठेकेदारों के नाम कराकर स्वयं ठेकेदारी कर पालिका को वित्तीय हानि पहुंचा रहे हैं। उक्त शिकायत की प्रति राजवीर सिंह ने प्रमुख सचिव नगर विकास समेत निदेशक नगर निकाय व मंडलायुक्त समेत अन्य अफसरों को भी भेजी थी। उसने शिकायत में बताया कि पालिका में आईजीएल कम्पनी को पैसा वापस दिया जाना था, लेकिन दोनों सभासदों ने पालिका की चेयरपर्सन एवं अन्य अधिकारियों को भ्रमित करते हुए एक प्रस्ताव बोर्ड से पास करा लिया गया कि कम्पनी को पैसा वापिस न किया जाये तथा पालिका द्वारा गड्ढे भरे जायें। इसके बाद में गड्ढे भरने का ठेका अपने चहेते ठेकेदार शानू चौधरी के नाम कराकर स्वयं ही मानक के विपरीत तथा नियम के विरूद्ध गड्ढे भरवाकर भुगतान लेने का प्रयास किया जा रहा है जबकि शानू चौधरी पालिका का ठेकेदार भी नहीं है। पालिका में सीमा विस्तार के बाद शामिल हुए 11 गांव में नलकूप संचालन का टेंडर निकालने में भी खेल किया गया है। राजवीर ने आरोप लगाया कि इसमें सभासदों ने अपने चहेते ठेकेदार अभिषेक को 3 प्रतिशत कम पर टेंडर दिला दिया है। यह कार्य करीब 11 करोड रुपए का है। दोनों ठेकेदार स्वयं इस कार्य को करा रहे हैं। उधर, शासन की ओर से बीते 22 जुलाई को जारी पत्र के आधार पर मामले में डीएम से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उक्त पत्र में अनु सचिव संजय कुमार तिवारी ने डीएम को भेजे पत्र में पालिका के सभासदों द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से ठेकेदारों के साथ मिली भगत मामले में टैंडर में वित्तीय अनियमितता की जांच कराने का अनुरोध किया है।

बॉक्स

आरोप पूरी तरह निराधार, की जाए निष्पक्ष जांच: राजीव शर्मा
मुजफ्फरनगर। सभासद राजीव शर्मा व मनोज वर्मा ने गांधीनगर निवासी राजवीर सिंह द्वारा लगाए आरोपों को निराधार बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की बात की है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका बोर्ड बैठक में उनके ऊपर जिस प्रस्ताव में दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया गया है, उक्त आईजीएल कम्पनी को पैसा वापस दिया जाने के प्रस्ताव का बोर्ड बैठक में वार्ड सभासद योगेश मित्तल ने विरोध करते हुए सदन में पैरवी की थी, जिसके विरोध के चलते उक्त प्रस्ताव को निरस्त कराया गया था। ऐसे में उनकी भी जांच होनी चाहिए। साथ ही दोनों वार्ड सभासदों ने स्पष्ट किया कि यदि इस मामले में हम दोषी पाएं गए, तो हमारे प्रशासन की ओर से उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal