19 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाना शास्त्र सम्मत: स्वामी रामभजन ‎

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी मायापुर, हरिद्वार के अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी रामभजन वन महाराज बताते हैं कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का अवतरण हुआ था। इसी दिन से सतयुग और त्रेतायुग की शुरुआत भी हुई थी। अक्षय तृतीया के दिन शुभ काम करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अक्षय तृतीया के दिन ही धन के देवता कुबेर ने महादेव की तपस्या की थी। भगवन शिव ने उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर उन्हें देवताओं का कोषाध्यक्ष बना दिया। इसलिए अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना गया है। इनमें शुभ कार्य करने के लिए पंचांग या किसी मुहूर्त को देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। हर साल वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस बार तृतीया तिथि 19 और 20 अप्रैल दोनों दिन लग रही है। उदया तिथि के अनुसार 20 अप्रैल को पूरे दिन तृतीया तिथि मान्य रहेगी। पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि 19 अप्रैल, रविवार के दिन सुबह 10 बजकर 50 मिनट तक व्याप्त रहेगी। इसके उपरांत तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। 20 अप्रैल, सोमवार के दिन सुबह 7 बजकर 20 मिनट तक तृतीया तिथि रहेगी। उदया तिथि की गणना के अनुसार, 20 तारीख को पूरे दिन तृतीया तिथि मान्य रहेगी लेकिन फिर भी अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाना ही शास्त्र सम्मत रहेगा।

मां मनसा देवी का आशीर्वाद लेकर कनाडा रवाना होंगी वेटलिफ्टर संगीता राणा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्म की राजधानी एवं विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नगरी हरिद्वार की प्रतिभाशाली पावर लिफ्टर संगीता राणा ने अपने अदम्य साहस, कठोर परिश्रम और असाधारण प्रदर्शन से एक बार फिर उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैपियनशिप में चार पदक जीतकर ओवरऑल चौंपियन का

हरिद्वार में आईजी निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी धीरेंद्र सिंह ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार आए आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे एवं डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र सिंह ने एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ चण्ड़ी चौक, शंकराचार्य चौक, बैरागी कैंप पार्किंग व हरकी पैड़ी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए।

कांवड़ मेले में नगर निगम ने स्थापित की ग्रीन चौकियां चौकियों पर प्लास्टिक के बदले दिए जा रहे कम्पोस्टेबल ग्रीन बैग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले के दौरान स्वच्छ एवं हरित कांवड़ यात्रा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम हरिद्वार ने कांवड़ मार्ग पर चार ग्रीन चौकी स्थापित की हैं। पुल जटवाड़ा, कांवड़ पटरी प्रेमनगर, ऋषिकुल तथा सीसीआर चौक पर स्थापित ग्रीन चौकियों पर तैनात नगर निगम के स्वयंसेवक तैनात श्रद्धालुओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज अद्वैत का जिला सम्मेलन आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज अद्वैत का जिला स्तरीय सम्मेलन वाल्मीकि धर्मशाला घास मंडी ज्वालापुर मे सम्पन्न हुआ। वीर एसके सिसौदिया की अध्यक्षता व वीर परवेज वाल्मीकन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम मे संगठन को गति देने के लिए संगठन में रिक्त पदो पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गयी। जिसमें वीर अजय सौदाई प्रदेश

जिला कारागार में गंगा कथा का आयोजन तीसरे दिन कथाव्यास ने कराया भीष्म जन्म से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का श्रवण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार में आयोजित गंगा कथा के तीसरे दिन कथाव्यास आचार्य कृष्ण शास्त्री ने देवी गंगा के राजा शांतनु से विवाह, वसुओं द्वारा वशिष्ठ ऋषि की नंदिनी गाय चुराने पर मिले श्राप, आठ वसुओं को श्राप से मुक्त करने, देवी गंगा द्वारा सात पुत्रों को जन्म

राज्य का नवनिर्माण करेगी सारे काम का तुरंत हल पार्टी-मदन सिंह सामंत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सारे काम का तुरंत हल पार्टी के संस्थापक चेयरमैन मदन सिंह सामंत ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि श्री गर्व पिचास बालक देवता के आशीर्वाद से हरिद्वार विधानसभा से चुनाव लडने की घोषणा की। पत्रकारवार्ता के दौरान पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई