मंत्री कपिल देव की बड़ी उपलब्धि: स्मार्ट सिटी तर्ज पर विकसित होगा मुजफ्फरनगर

Share :

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक में मुजफ्फरनगर जनपद को एक ओर ऐतिहासिक सौगात मिली है। नगर विधायक एवं योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए मुख्यमंत्री ने नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर नगर पालिका को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के समक्ष मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था, जिसे अब स्वीकृति प्राप्त हो गई है। उन्होंने दावा किया कि यह निर्णय जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार स्मार्ट सिटी मिशन के विस्तार के तहत जिला मुख्यालयों को आधुनिक एवं उन्नत आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस पहल के अंतर्गत शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सेवाएं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।
नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत प्रदेश के कुल 58 नगर निकायों का चयन किया गया है, जिन्हें प्रतिवर्ष 583.20 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस वित्तीय प्रावधान से योजनाओं को गति मिलेगी और शहरों का विकास सुनियोजित ढंग से किया जाएगा।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी का मुजफ्फरनगर की समस्त जनता की ओर से हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। यह निर्णय निश्चित रूप से मुजफ्फरनगर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं स्मार्ट शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण विभाग की कार्रवाई, लगी सील

मुजफ्फरनगर में प्रदूषण विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन फैक्ट्रियों पर लगी सील मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रही औद्योगिक इकाइयों पर जिला प्रशासन ने फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम उमेश मिश्रा के कड़े रुख के बाद सोमवार को मुजफ्फरनगर में प्रदूषण विभाग की टीम ने क्षेत्र

जय श्रीराम और बालाजी महाराज के जयघोष के बीच राम कथा का आयोजन प्रारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर के संकीर्तन भवन में सोमवार से बालाजी जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम की इस घड़ी में सोमवार को प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा बालाजी धाम के संकीर्तन भवन में कलश स्थापना और पूजन के बीच महोत्सव

शिवसेना और हिंदू महासंघ ने मनाई अखंड भारत के चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)‌। संयुक्त हिंदू महासंघ व शिव सेना के पदाधिकारियों ने आज अखंड भारत के चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री महादोय को ज्ञापन भेजा आज संयुक्त हिंदू महासंघ व शिव सेना के दर्जनों पदाधिकारी जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और चक्रवर्ती सम्राट अशोक के

सुजडू चुंगी चौराहे को वंदे मातरम चौक घोषित किया जाए, यही बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि: दीपक सैनी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में 23 मार्च बलिदान दिवस के अवसर पर समस्त जिलों में वंदे मातरम चौक की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री योगी जी महाराज को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जाना तय हुआ था। उसी कड़ी में आज जनपद

भगवान परशुराम की शोभा यात्रा में शामिल होगे सेलिब्रेटी 17 अप्रैल को निकलेगी शोभा यात्रा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भगवान श्री परशुराम की 17 अप्रैल को शहर में निकलने वाली भव्य शोभा यात्रा में फिल्म अभिनेता संजय दत्त के साथ कई सेलिब्रेटी शामिल हो सकती है। यही नहीं ब्राह्मण समाज इस बार सर्व समाज को साथ लेकर भगवान परशुराम जन्मोत्सव को बड़ा रूप देने के प्रयासों में जुटा है। भगवान परशुराम शोभायात्रा

एसएसपी से की दो उपनिरीक्षकों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बागपत निवासी निश्चय राणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गंग नहर थाने में तैनात रहे दो उपनिरीक्षकों पर मुकद्मा दर्ज करने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता के दौरान निश्चय राणा ने बताया कि वर्ष 2012 में बागपत में कुछ लोगों ने उनके पिता की हत्या कर दी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal