स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर दव कॉलेज में जुटे दिग्गज

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। लक्ष्मी नगर मुजफ्फरनगर में आर्य समाज रोड स्थित डीएवी डिग्री कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निम्मित प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी क्षेत्र के संपर्क प्रमुख हरीश रौतेला रहे। कार्यक्रम के दूसरे वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मेरठ प्रांत के प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख सुनील कुमार रहे। कार्यक्रम में मंच पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लक्ष्मीनगर जिले के जिला संघचालक तेजवीर सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएवी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य योगेश कुमार द्वारा की गई।

कार्यक्रम में विषय रखते हुए मुख्य वक्ता श्रीमान हरीश रौतेला ने संघ के संस्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडगवार जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला व उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में किए योगदान पर चर्चा की। अनेकों घटनाओं के वर्णन के माध्यम से उन्होंने बताया कि आज समाज को एक साथ होकर चलने की आवश्यकता है।उन्होंने बताया कि संघ ने अपने १०० वर्षों की यात्रा में समाज के आवश्यकता के अनुरूप सामाजिक संगठनों का निर्माण किया।वैश्विक स्तर पर भी संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दूसरे वक्ता सुनील कुमार ने विषय रखते हुए संघ की १०० वर्षों की यात्रा से अपना विषय प्रारंभ करते हुए संघ द्वारा सकारात्मक समाजिक परिवर्तन उद्देश्य से चलाए जा रहे पंच परिवर्तन यानी पर्यावरण संरक्षण,समाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन, स्व-बोध,नागरिक कर्तव्य के विषय में व्यापक जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह लक्ष्मीनगर संजय लखान ने किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता द्वारा आए प्रमुख जनों के लिए जिज्ञासा समाधान का भी सत्र आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग कार्यवाह प्रमोद कुमार,जिला प्रचारक नृपेंद्र,रजनीश गौतम,सीताराम शर्मा,नितिन गोयल,आशीष कुमार,बृजमोहन,विकास कुमार,हेमू विक्रमादित्य,अंकित कुमार,अजय त्यागी,राजीव चंदा,पंकज,प्रमोद उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal