वाल्मीकि समाज की सार्थक पहल, नमाजियों पर की पुष्प वर्षा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माहे रमजान के मुबारक माह और ईद उल फितर के पाक मुक़द्दस दिन पर शनिवार को सुबह 8 बजे वाल्मीकि कालौनी आबकारी रोड़ स्थित जगत गुरु वाल्मीकि धाम पर भावाधस के नेतृत्व मे ईदगाह से ईद की नमाज अदा कर आबकारी रोड से गुजरने वाले नमाजी भाईयों पर वाल्मीकि समाज ने की पुष्प वर्षा और मुस्लिम भाईयों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी।
पुष्प वर्षा आयोजन के मुख्य अतिथि दीपक गम्भीर अध्यक्ष वाल्मीकि क्रान्ति दल ने कहा कि भावधस ने एक नई मिसाल क़ायम की है। जिसकी हम भूरी भूरी प्रसन्शा करते हैं। हमने देखा है पहले समाज के कुछ लोग जानवर हांकने का काम करते थे। जिससे समाज की छवि धूमिल होती थी। लेकिन आज भावाधस के युवाओं ने अम्बेडकर वादी सोच समता समानता की विचारधारा से प्रेरित होकर समाज व देश मे दलित मुस्लिम एकता की नई मिसाल क़ायम कर नमाजी भाईयों पर जो पुष्प वर्षा की गई है इससे जनपद मे आपसी भाईचारा कायम होगा और भेद-भाव काला अध्याय खत्म होगा। अब वो दिन दूर नही जब हिन्दू मुस्लिम भाई होली दीवाली ईद सब मिलकर बनायेंगे। ऐसे नव युवकों को आगे बढ़कर पुष्प वर्षा के आयोजन करते रहने चाहिए जिसमे सभी धर्मों का सम्मान होगा और नये भारत का निर्माण। ईद उल फितर के पाक दिन पर वाल्मीकि समाज के द्वारा की गई पुष्प वर्षा जिले में मुस्लिम दलित एकता की मिसाल क़ायम करेगी और भाई चारे को मजबूती प्रदान करेगी।
इस अवसर सन्नी सिलेलान प्रदेशाध्यक्ष भावाधस,अर्जुन शील मण्डल अध्यक्ष भावाधस,अमीत अटवाल, मुख्य अतिथि दीपक गम्भीर, सोनू सरवट वाल्मीकि महासचिव वाल्मीकि क्रान्ति दल, गौतम राम ,नीतिन गौतम जिला उपाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी, संदीप चंचल, सत्यम बिड़ला,वीनित, सन्नी हडाले, सिंधू, गुड़िया, विक्की गोडियाल,तरुण सुधा एडवोकेट,सोनू टांक,वीनित चिंडालिया, राहुल घाघट आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal