हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां भगवती की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती। निरंजनी अखाड़े में नवरात्र आराधना के दूसरे दिन श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां भगवती संसार की परम शक्ति हैं। मां भगवती की आराधना से सदैव सकारात्मक फल की प्राप्ति होती है। इसलिए नवरात्रों में मां भगवती के सभी नौ स्वरूपों की पूर्ण विधि विधान से आराधना करनी चाहिए। नौ दिनों तक की गयी पूजा अर्चना और आराधना से मां भगवती प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में मां मनसा देवी, मां चंडी देवी, मां मायादेवी, मां दक्षिण काली के रूप में देवी भगवती विराजमान हैं। जो भक्त आदिशक्ति देवी भगवती की आराधना करते हैं। उनका निश्चित रूप से कल्याण होता है। भगवती की कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। सभी कष्ट दूर होते हैं और प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। इस दौरान निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, महंत राजगिरी, अनिल शर्मा, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस






