प्रभारी मंत्री ने गिनाई प्रदेश सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियां

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समृद्धि का नवयुग यूपी का स्वर्ण युग उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व जिला सेवायोजन कार्यालय, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वृहद रोजगार मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। रोजगार मेले में 2047 रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कुल 48 प्रतिभागी कंपनीयों जैसे-एलइनटी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एलआइसी, फैस्पी, जेजे इन्टरप्राइंसेज इत्यादि के एचआर द्वारा 1072 रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थीयों का प्रारंभिक चयन अपराहन 03ः00 बजे तक किया गया। चयन प्रक्रिया अभी चल रही है कुछ कंपनीयों के चयन आने अभी शेष है। मेले का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैक्लिपिक ऊर्जा डा० सोमेंद्र तोमर के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होने अभ्यर्थीयों का उत्साहवर्धन करते हुए राज्य सरकार की 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सरकार की मुख्य योजनाओं से अवगत कराया गया।
मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डा0 सोमेन्द्र तोमर, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, विधायक, बुढ़ाना राजपाल बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिलाध्यक्ष, रालोद संजय राठी द्वारा दीप प्रज्जवलन कर रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया। कंडारकर कमल किशोर देशभूषण-मुख्य विकास अधिकारी, गजेन्द्र कुमार-अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 , प्रवीण द्विवेदी-एसडीएम, पारूल सिंघल जिला सेवायोजन अधिकारी, मुजफ्फरनगर तथा एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अनुभव कुमार सचिव, विनोद कुमार उपाध्यक्ष, डा० सिद्धार्थ शर्मा-निदेशक की गरिमामयी उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समीति के सदस्य डा0 राजीव कुमार द्वारा किया गया।


इसके अतिरिक्त सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कालेज के प्रांगण में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग, गन्ना विभाग एवं अन्य विभागो द्वारा प्रदर्शनी के माध्यम से लागू योजनाओं के संबंध में आम-जन को अवगत कराया गया। संस्थान की ओर से आंतरिक गुणवत्ता सैल और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेन्ट सैल द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनीयों के साथ 19 एमओयू के करार पर सहमति हुई। यह करार विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट, प्रशिक्षण एवं औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से किए गए हैं जिसके तहत छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप, इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग एवं कैंपस प्लेसमेंट के अधिक अवसर प्राप्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

तितावी क्षेत्र के सैदपुर खुर्द में किसान की ट्यूबवेल पर चोरी, हजारों का सामान लेकर फरार हुए चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। तितावी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर खुर्द में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का कीमती सामान चोरी कर लिया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोशन पुत्र मांगा की ट्यूबवेल से चोर रात के अंधेरे में मोटर से जुड़े उपकरण व अन्य कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal